Hindi

हिन्दी (Hindi)

हिन्दी विश्व की एक प्रमुख भाषा है। यह हिंदुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है, जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्दों का प्रयोग अधिक है। हिंदी संवैधानिक रूप से भारत की राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्र्भाषा नहीं है, क्योंकि भारत के संविधान में किसी भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था।

विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। अन्य देशों में भी लोग हिंदी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं जैसे फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात की जनता भी हिन्दी बोलती है।

हम यहाँ आपको हिंदी के निबंध, कहानियाँ, मुहावरे, लोकोक्तियाँ, समास, उपसर्ग, कविता, पर्यायवाची आदि विषयों के बारे में विस्तृत रूप से उपलब्ध करा रहे हैं |

error: Content is protected !!