‘ग’ से शुरू होने वाले मुहावरें

‘ग’ से शुरू होने वाले मुहावरे (अर्थ एवं वाक्य प्रयोग सहित)

यहाँ ‘‘ शब्द के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग सहित दिए जा रहे है।

'ग' से शुरू होने वाले मुहावरें

1. गले का हार होना – बहुत प्यारा
वाक्य प्रयोग : राम राजा दशरथ के गले का हार थे।

2. गर्दन पर सवार होना – पीछा ना छोड़ना
वाक्य प्रयोग : सोनू तो हमेशा मेरी गर्दन पर सवार रहते है।

3. गला छूटना – पिंड छोड़ना
वाक्य प्रयोग : एक बार यदि किसी कर्ज़े में फंस गए तो उसके ब्याज से गला छूटना लगभव असंभव है।

4. गर्दन पर छुरी चलाना – नुकसान पहुँचाना
वाक्य प्रयोग : समीर मेरे विरोधियों के साथ मिलकर ही मेरे गले पर छुरी चला रहे था।

5. गड़े मुर्दे उखाड़ना – दबी हुई बात फिर से उभारना
वाक्य प्रयोग : अरे दोस्त जो हुआ सो हुआ, अब गड़े मुर्दे उखारने से क्या फ़ायदा ?

6. गागर में सागर भरना – थोड़े शब्दों में बड़ी बात कहना
वाक्य प्रयोग : महाकवि सूरदास ने अपने दोहों में गागर में सागर भर दिया।  

7. गुल खिलना – नयी बात का भेद खुलना / विचित्र बातें होना
वाक्य प्रयोग : नाटक को देखते रहिये, पता नहीं अब क्या गुल खिलेगा।

8. गिरगिट की तरह रंग बदलना – बातें बदलना
वाक्य प्रयोग : सविता की बात पर कोई विश्वास मत करना, क्योंकि वह गिरगिट की तरह रंग बदलती रहती है। 

9. गाल बजाना – डींग हाँकना
वाक्य प्रयोग : रामलाल जब से शहर से आया है, न जाने क्यों सारे दिन गाल बजाता रहता है। 

10. गिन-गिनकर पैर रखना – सुस्त चलना / हद से ज्यादा सावधानी बरतना
वाक्य प्रयोग : कोरोना वायरस के कारण लोगों ने गिन-गिनकर पैर रखना शुरू कर दिया है।

11. गुस्सा पीना – क्रोध दबाना
वाक्य प्रयोग : ध्रुव के शैतानी करने पर भी उसकी माँ गुस्सा पीकर रह गई।

12. गूलर का फूल होना – लापता होना
वाक्य प्रयोग : वह चोर तो ऐसे गूलर का फूल हो गया है कि पुलिस भी उसे ढूंढ़ नहु सकी। 

13. गुदड़ी का लाल – गरीब के घर में गुणवान का उत्पत्र होना
वाक्य प्रयोग : श्री लाल बहादुर शास्त्री जी गुदड़ी के लाल थे।

14. गाँठ में बाँधना – खूब याद रखना
वाक्य प्रयोग : यह बात गाँठ में बाँध लो, यदि शरीर स्वस्थ रहोगा तो सब सही रहेगा।

15. गुड़ गोबर करना – बनाया काम बिगाड़ना
वाक्य प्रयोग : जया ने नेहा के सामने अपना प्लान बताकर सब गुड़-गोबर कर दिया।

16. गुरू घंटाल – दुष्टों का नेता या सरदार
वाक्य प्रयोग : अरे यार, गर्वित तो गुरू घंटाल है, वह किसी की बात नहीं मानेगा।

17. गंगा नहाना – अपना कर्तव्य पूरा करके निश्चिन्त होना
वाक्य प्रयोग : राधेश्याम ने अपने सब बच्चों का विवाह कराकर गंगा नहा ली।

18. गच्चा खाना – धोखा खाना
वाक्य प्रयोग : मोनू का व्यापार अच्छा चल रहा था, लेकिन वह अपने साथी से गच्चा खा गया।

19. गजब ढाना – कमाल करना
वाक्य प्रयोग : आजकल डांस में छोटे-छोटे बच्चें भी गजब ढा देते हैं।

20. गज भर की छाती होना – अत्यधिक साहसी होना
वाक्य प्रयोग : भारत के सैनिकों की गज भर की छाती है, इसलिए तो एक सैनिक ही चार-चार आतंकवादियों को मार देता है।

21. गढ़ फतह करना – कठिन काम करना
वाक्य प्रयोग : आई.पी.एस. की परीक्षा पास करके तो राहुल ने सचमुच गढ़ फतह कर लिया।

22. गधा बनाना – मूर्ख बनाना
वाक्य प्रयोग : भोलू तो बहुत ही सीधा है, सब उसे आसानी से गधा बना देते हैं।

23. गधे को बाप बनाना – काम निकालने के लिए मूर्ख की खुशामद करना
वाक्य प्रयोग : गोपाल अपने काम कराने के लिए किसी भी गधे को बाप बना सकता है।

24. गर्दन ऐंठी रहना – घमंड या अकड़ में रहना
वाक्य प्रयोग : नीलम को देखो, हमेशा उसकी गर्दन ऐंठी ही रहती है।

25. गर्दन फँसना – झंझट या परेशानी में फँसना
वाक्य प्रयोग : राजू के गाँव जाकर मेरी तो गर्दन फँस गई है।

26. गरम होना – क्रोधित होना
वाक्य प्रयोग : सौरभ के मास्टर जी तो बहुत जल्दी गरम हो जाते हैं।

27. गला काटना – किसी की ठगना
वाक्य प्रयोग :  मेरी माँ ने मुझे सिखाया है कि किसी का गला काटना बुरी बात है।

28. गला पकड़ना – किसी को जिम्मेदार ठहराना
वाक्य प्रयोग : स्कूल में गलती चाहे किसी की भी हो, परन्तु मास्टर जी सबसे पहले रौनक का ही गला पकड़ते हैं।

29. गला फँसाना – मुसीबत में फँसाना
वाक्य प्रयोग : रीता बड़ी चतुर है, गलती उसने की और मेरा फँसा दिया।

30. गला फाड़ना – जोर से चिल्लाना
वाक्य प्रयोग : मैं कब से गला फाड़ रहा  हूँ, पर कोई सुनता ही नहीं है।

31. गले पड़ना – पीछे पड़ना
वाक्य प्रयोग : मैंने उस भिखारी को एक बार पैसे क्या दे दिए, वह तो गले ही पड़ गया।

32. गले पर छुरी चलाना – अत्यधिक हानि पहुँचाना
वाक्य प्रयोग : रमेश अपने स्वार्थ के लिए किसी के भी गले पर छुरी चला सकता है।

33. गले न उतरना – पसन्द नहीं आना
वाक्य प्रयोग : रमा को मेरा कोई भी काम गले हीं उतरता है।

34. गाँठ का पूरा, आँख का अंधा – धनी, किन्तु मूर्ख व्यक्ति
वाक्य प्रयोग : हमारे सेठ जी गाँठ के पूरे, आँख के अंधे हैं तभी उन्होंने अनाड़ी अशोक को भी नौकरी पर रख लिया है।

35. गाजर-मूली समझना – तुच्छ समझना
वाक्य प्रयोग : रवि कोई गाजर-मूली नहीं है, वह बहुत कुछ कर सकता है।

36. गाढ़ी कमाई – मेहनत की कमाई
वाक्य प्रयोग : तुम अपने पिता जी की गाढ़ी कमाई को फ़िजूल में बर्बाद मत करो।

37. गाढ़े दिन – संकट का समय
वाक्य प्रयोग : हमें हमेशा गाढ़े दिनों में भी खुश रहना चाहिए।

38. गाल फुलाना – रूठना
वाक्य प्रयोग : पुष्प जरा-सी बात पर  फुला लेती है।

39. गुजर जाना – मर जाना
वाक्य प्रयोग : तुम्हे पता है की आज सुबह गीता के पिताजी गुजर गए हैं।

40. गुल खिलाना – बखेड़ा खड़ा करना
वाक्य प्रयोग : गौरव तो रोज़ ही नया गुल खिलता है।

41. गुलछर्रे उड़ाना – मौजमस्ती करना
वाक्य प्रयोग : निहाल कल से तुम्हारी परीक्षा हैं और तुम गुलछर्रे उड़ा रहे हो।

42. गूंगे का गुड़ – जिसका वर्णन न किया जा सके
वाक्य प्रयोग : मेरी माँ कहती है कि भगवान के भजन में जो आनंद मिलता है, वह तो गूँगे का गुड़ है।

43. गोता मारना – गायब होना / अनुपस्थित होना
वाक्य प्रयोग : राहुल तुम कहाँ गोता मार रहे थे, नजर नहीं आए।

44. गोली मारना – त्याग देना / ठुकरा देना
वाक्य प्रयोग : सुरेश को गोली मारो, हम सब उसके बिना ही खेल लेंगे।

45. गौं का यार – मतलब का साथी
वाक्य प्रयोग : पवन तो गौं का यार है, उसे जब काम होगा आ जायेगा।

46. गोद भरना – संतान होना / विवाह से नारियल आदि सामान देकर विवाह पक्का करना
वाक्य प्रयोग : मैं आज बहुत खुश हूँ क्योंकि 8 साल बाद मेरी बहिन की गोद भरी है।

47. गोद लेना – दत्तक बनाना / अपना पुत्र न होने पर किसी बच्चे को विधिवत अपना पुत्र बनाना
वाक्य प्रयोग : मीरा ने अपने भाई का बेटा गोद ले लिया है।

48. गोद सूनी होना – संतानहीन होना
वाक्य प्रयोग : 10 साल बाद भी गरिमा की गोद सूनी ही है।

49. गोबर गणेश – मूर्ख
वाक्य प्रयोग : दिनेश तो एकदम गोबर गणेश है, उसे कोई बात जल्दी से समझ ही नहीं आती।

50. गोलमाल करना – काम बिगाड़ना / गड़बड़ करना
वाक्य प्रयोग : तुम्हारा मित्र हर्ष तो गोलमाल करने में माहिर है।

51. गंगाजली उठाना – हाथ में गंगाजल से भरा पात्र लेकर शपथपूर्वक कहना
वाक्य प्रयोग : गंगाजली उठा लेने के बाद भी सुनीता को मेरी बात पर यकीन नहीं हुआ।

52. गंगा लाभ होना – मर जाना
वाक्य प्रयोग : कोमल की माँ को गंगा लाभ हो गया।

53. गुड़ियों का खेल – सहज काम
वाक्य प्रयोग : डॉक्टर की परीक्षा उत्तीर्ण करना कोई गुड़ियों का खेल नहीं है।

54. गाढ़े में पड़ना – संकट में पड़ना
वाक्य प्रयोग : धीरज जंगल में जाकर गाढ़े में पड़ गया।

55. गोटी लाल होना – लाभ होना
वाक्य प्रयोग : सेठ जी की तो आजकल गोटी लाल हो रही है।

56. गूलर का कीड़ा – सीमित दायरे में भटकना
वाक्य प्रयोग : नमन कुछ नया जानना ही नहीं चाहता, क्योंकि वह तो गूलर का कीड़ा है।

57. गर्दन उठाना – प्रतिवाद करना
वाक्य प्रयोग : किसी भी सरकार के विरोध में गर्दन उठाना टेढ़ी खीर है।

58. गोरख धंधा – बखेड़ा / झंझट
वाक्य प्रयोग : हथियारों की तस्करी करना बहुत बड़ा गोरख धंधा है।

59. गले मढ़ना – इच्छा के विरुद्ध कुछ मत्थे थोप देना
वाक्य प्रयोग : दुकानदार ने अच्छा कहकर बेकार मोबाइल मेरे गले मढ़ दिया।


अन्य अक्षरों से मुहावरें

| | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | त्र | | | | | | | | | | | | | | | | |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!