‘च’ से शुरू होने वाले मुहावरें
‘च’ से शुरू होने वाले मुहावरे (अर्थ एवं वाक्य प्रयोग सहित)
यहाँ ‘च‘ शब्द के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग सहित दिए जा रहे है।
1. चल बसना – मर जाना
वाक्य प्रयोग : राधेश्याम का बेटा जवानी में चल बसा।
2. चार चाँद लगाना – शोभा बढ़ाना
वाक्य प्रयोग : इन रंग-बिरंगे फूलों ने तो बगीचे में चार चाँद लगा दिए।
3. चिकना घड़ा होना – बेशर्म होना
वाक्य प्रयोग : रमेश तो एकदम चिकना घड़ा है, उसके ऊपर तुम्हारे कहने का कोई असर नहीं पड़ेगा।
4. चिराग तले अँधेरा – आवश्यक गुण का अभाव
वाक्य प्रयोग : मास्टर जी स्वयं तो बड़े विद्वान है, किन्तु उनके बेटा तो चिराग तले अँधेरा ही है।
5. चैन की बंशी बजाना – मोज करना / आराम से रहना
वाक्य प्रयोग : परीक्षा समाप्त होने पर राज तो घर पर चैन की बंशी बजा रहा है।
6. चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात – कुछ समय का सुख और फिर दुख आना
वाक्य प्रयोग : लॉटरी के पैसे से तुम कुछ दिन तो मौज़ कर सकते हो, परन्तु पैसे ख़त्म हो जाने पर चार दिन की चाँदनी फिर अंधेरी रात हो जाएगी।
7. चींटी के पर लगना या जमना – विनाश के लक्षण प्रकट होना
वाक्य प्रयोग : भगवान श्रीकृष्ण से कंस बुरी तरह पेश आया, इसे ही कहते हैं चींटी के पर जमना।
8. चूँ न करना – सह जाना / जवाब न देना
वाक्य प्रयोग : रवि के इतनी ज़ोर चोट लगी परन्तु उसने इलाज करने में चूँ भी नहीं की।
9. चादर से बाहर पैर पसारना – आय से अधिक व्यय करना
वाक्य प्रयोग : इंसान को कभी भी चादर से बाहर पैर नहीं पसारने चाहिए।
10. चाँद पर थूकना – व्यर्थ निन्दा / सम्माननीय का अनादर करना
वाक्य प्रयोग : सोहन तो हमेशा ही चाँद पर भी थूकता रहता है, इसलिए कोई उससे बात नहीं करता।
11. चूड़ियाँ पहनना – स्त्री के समान असमर्थता प्रकट करना
वाक्य प्रयोग : राजू इतने अपमान पर भी चुप बैठा है, उसने क्या चूड़ियाँ पहन रखी है?
12. चेहरे पर हवाइयाँ उड़ना – डरना / घबराना
वाक्य प्रयोग : पुलिस को देखते ही चोर के चेहरे पर हवाइयाँ उड़ने लगी।
13. चाँदी काटना – खूब आमदनी करना
वाक्य प्रयोग : प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर मनमानी फ़ीस लेकर खूब चाँदी काट रहे है।
14. चम्पत हो जाना – भाग जाना
वाक्य प्रयोग : शेर को देखते ही गोलू वहाँ से चंपत हो गया।
15. चकमे में आना – धोखे में पड़ना
वाक्य प्रयोग : राहुल किसी के चकमे में आने वाला नहीं है, वह बहुत समझदार है।
16. चकमा देना – धोखा देना
वाक्य प्रयोग : वह बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
17. चक्कर में आना – फंदे में फँसना
वाक्य प्रयोग : मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई जो मैं उस जुआरी के चक्कर में आ गया।
18. चना-चबैना – रूखा-सूखा भोजन
वाक्य प्रयोग : नौकरी जाने के कारण मोहित आजकल चना-चबैना खाकर गुजारा कर रहा है।
19. चपत पड़ना – हानि अथवा नुकसान होना
वाक्य प्रयोग : बिना सोचे समझे घर खरीदने में नैतिक को 20 हजार की चपत पड़ी।
20. चमक उठना – उन्नति करना
वाक्य प्रयोग : सतीश ने अच्छी नौकरी के लिए बहुत परिश्रम किया है इसलिए अब वह चमक उठा है।
21. चमड़ी उधेड़ना – बहुत पीटना
वाक्य प्रयोग : सोनू यदि तुमने गृहकार्य पूरा नहीं किया तो मैं तुम्हारी चमड़ी उधेड़ दूँगा।
22. चरणों की धूल – तुच्छ व्यक्ति
वाक्य प्रयोग : सेठजी अपने नौकरों को चरणों की धूल समझता है।
23. चलता पुर्जा – चालाक
वाक्य प्रयोग : रोहन तो चलता पुर्जा है, उससे हमें बचकर ही रहना चाहिए।
24. चस्का लगना – बुरी आदत
वाक्य प्रयोग : आजकल के बच्चों को मोबाइल पर खेलना का चस्का लगा हुआ है।
25. चाँद का टुकड़ा – बहुत सुन्दर
वाक्य प्रयोग : अनीता की बेटी तो चाँद का टुकड़ा है, उसे किसी की नज़र न लगे।
26. चाँदी ही चाँदी होना – खूब धन लाभ होना
वाक्य प्रयोग : तनिष्क का व्यापार अच्छा चल रहा है, अब तो उसकी चाँदी ही चाँदी है।
27. चाँदी का जूता – घूस / रिश्वत
वाक्य प्रयोग : लोकेश तो चाँदी का जूता मारकर अपना काम करवा लेता है।
28. चाट पड़ना – आदत पड़ना
वाक्य प्रयोग : रश्मि को तो आजकल उधार माँगने की चाट पड़ गई है।
29. चादर देखकर पाँव पसारना – आमदनी के अनुसार खर्च करना
वाक्य प्रयोग : व्यक्ति को चादर देखकर ही पाँव पसारने चाहिए, वरना उसे बाद में पछताना पड़ता है।
30. चादर के बाहर पैर पसारना – आय से अधिक व्यय करना
वाक्य प्रयोग : मेरी माँ कहती है कि हमें चादर के बाहर पैर नहीं पसारने चाहिए।
31. चार सौ बीस – कपटी एवं धूर्त व्यक्ति
वाक्य प्रयोग : ललित चार सौ बीस है, इसलिए सब उससे दूर रहते हैं।
32. चार सौ बीसी करना – छल-कपट / धोखा करना
वाक्य प्रयोग : सुमित चार सौ बीसी करने में माहिर है, उससे बचकर रहना।
33. चिकनी-चुपड़ी बातें – धोखा देने वाली बातें
वाक्य प्रयोग : चोर ने अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों से मीरा का पर्स चुरा लिया।
34. चिड़िया उड़ जाना – चले जाना / गायब हो जाना
वाक्य प्रयोग : साहब अब तो चिड़िया उड़ गई, अब वह पकड़ में नहीं आएगा।
35. चिड़िया फँसाना – किसी को धोखे से अपने वश में करना
वाक्य प्रयोग : गौरव तो चिड़िया फँसाने में माहिर है।
36. चिनगारी छोड़ना – लड़ाई-झगड़े वाली बात करना
वाक्य प्रयोग : गौरी ने ऐसी चिनगारी छोड़ी कि दो पड़ोसियों में झगड़ा हो गया।
37. चिराग लेकर ढूँढना – बहुत छानबीन / तलाश करना
वाक्य प्रयोग : श्रवण जैसा आज्ञाकारी पुत्र चिराग लेकर ढूँढ़ने से भी नहीं मिलेगा।
38. चिल्ल-पौं मचना – शोरगुल होना
वाक्य प्रयोग : अध्यापक के कक्षा से जाते ही चिल्ल-पौं मच जाती है।
39. चीं बोलना – हार मान लेना
वाक्य प्रयोग : आज मोहन कुश्ती में चीं बोल गया।
40. चींटी के पर निकलना – मृत्यु के निकट पहुँचना / अपने आप पर घमंड होना
वाक्य प्रयोग : राहुल की बातें सुनकर ऐसा लगता है की चींटी के पर निकल आए हैं।
41. चुटकी लेना – हँसी उड़ाना
वाक्य प्रयोग : किसी की चुटकी लेना अच्छी बात नहीं है।
42. चुटिया हाथ में लेना – पूर्णरूप से नियंत्रण में होना
वाक्य प्रयोग : उस चोर की चुटिया पुलिस के हाथ में है, तुम चिंता मत करो।
43. चुल्लू भर पानी में डूब मरना – अत्यन्त लज्जित होना
वाक्य प्रयोग : जुआ खेलना चुल्लू भर पानी में डूब मरने वाली बात है।
44. चूना लगाना – ठगना
वाक्य प्रयोग : कल एक आदमी सौरभ को 500 रुपए का चूना लगा गया।
45. चूहे-बिल्ली का बैर – स्वाभाविक विरोध
वाक्य प्रयोग : गोपाल और मोहित में तो चूहे-बिल्ली का बैर है, इसलिए वे दोनों हर समय झगड़ते रहते हैं।
46. चेहरे का रंग उड़ना – निराश होना
वाक्य प्रयोग : परीक्षा में फेल होने की सूचना मिलते ही लोकेन्द्र के चेहरे का रंग उड़ गया।
47. चेहरा खिलना – खुश होना
वाक्य प्रयोग : सरकारी नौकरी मिलते ही रचित का चेहरा खिल उठा।
48. चेहरा तमतमाना – बहुत क्रोध आना
वाक्य प्रयोग : बच्चों की शैतानी देखकर सुमित का चेहरा तमतमा जाता है।
49. चैन की वंशी बजाना – सुख से समय बिताना
वाक्य प्रयोग : इंजीनियर बनकर हरीश तो चैन की वंशी बजा रहा है।
50. चोटी और एड़ी का पसीना एक करना – खूब परिश्रम करना
वाक्य प्रयोग : सतीश ने सरकारी नौकरी पाने के लिए चोटी और एड़ी का पसीना एक कर दिया है।
51. चोली-दामन का साथ – काफी घनिष्ठता
वाक्य प्रयोग : सीता और गीता का चोली-दामन का साथ है।
52. चोटी पर पहुँचना – बहुत उन्नति करना
वाक्य प्रयोग : सचिन कड़ी मेहनत करके चोटी पर पहुँच गया है।
53. चोला छोड़ना – शरीर त्यागना
वाक्य प्रयोग : भीष्म पितामह को इच्छानुसार चोला छोड़ने का वरदान मिला हुआ था।
54. चंडू खाने की – निराधार बात
वाक्य प्रयोग : मुझे रीना की किसी भी बात पर यकीन नहीं होता क्योंकि वो हमेशा चंडू खाने की बात करती है।
55. चट कर जाना – सबका सब खा जाना
वाक्य प्रयोग : गोलू बहुत ही पेटू है, वह सब का खाना फ़टाफ़ट चट कर गया।
56. चप्पा-चप्पा छान डालना – हर जगह जाकर देख आना
वाक्य प्रयोग : पुलिस ने शहर का चप्पा-चप्पा छान मारा लेकिन बदमाशों का सुराग न मिला।
57. चरबी चढ़ना – मदांध होना
वाक्य प्रयोग : थोड़ा पैसा मिलते ही गोविन्द पर चरबी चढ़ गई है, वह दूसरों को कुछ समझता ही नहीं है।
58. चहल-पहल होना – रौनक होना
वाक्य प्रयोग : त्योहारों के कारण आजकल बाजार में बहुत चहल-पहल है।
59. चाकरी बजाना – सेवा करना
वाक्य प्रयोग : जल्दी प्रमोशन पाने के लिए अभिनव ने अपने अफसरों की खूब चाकरी बजाई है।
60. चिल्ले का जाड़ा – बहुत भयंकर ठंड
वाक्य प्रयोग : अमेरिका में चिल्ले का जाड़ा पड़ता है, इसलिए गरम कपड़े ज़रूर लेकर जाना।
61. चुगली खाना या लगाना – पीठ पीछे निंदा करना
वाक्य प्रयोग : मेरी माँ कहती है कि किसी की चुगली करना अच्छी बात नहीं है।
62. चुटकी बजाते-बजाते – चटपट / झटपट
वाक्य प्रयोग : राघव पढ़ाई में बहुत होशियार है, वह हर सवाल चुटकी बजाते-बजाते कर देता है।
63. चूँ-चूँ का मुरब्बा – बेमेल चीजों का योग
वाक्य प्रयोग : यह कॉलोनी तो चूँ-चूँ का मुरब्बा है, क्योंकि यहाँ बंगाली, नेपाली, गुजराती आदि सभी जगह के लोग रहते हैं।
64. चूर-चूर कर देना – नष्ट करना
वाक्य प्रयोग : आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छूट जाने से शोभना का डॉक्टर बनने का सपना चूर-चूर हो गया।
65. चूल्हा जलना – खाना बनना
वाक्य प्रयोग : गरीबी कम कारण सोहन के घर में आज चूल्हा तक नहीं जला है।
66. चौखट पर माथा टेकना – अनुनय विनय करना
वाक्य प्रयोग : भगवान की चौखट पर जाकर माथा टेको, सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।
67. चल निकलना – प्रगति करना / बढ़ना
वाक्य प्रयोग : रमेश का व्यापार तो बहुत जल्दी चल निकला।
68. चिकने घड़े पर पानी पड़ना – उपदेश का कोई प्रभाव न पड़ना
वाक्य प्रयोग : सोनू को समझाना तो चिकने घड़े पर पानी पड़ने जैसा है।
69. चुनौती देना – ललकारना
वाक्य प्रयोग : भारत को बार-बार चुनौती देना, पाकिस्तान को बहुत भारी पड़ेगा।
70. चण्डूखाने की गप – झूठी गप या बात
वाक्य प्रयोग : नमन की बातें चण्डूखाने की गप है, इसलिए उसकी बात पर विश्वास मत करना।
71. चाणक्य नीति – कुटिल नीति
वाक्य प्रयोग : सुमित की चाल तो चाणक्य नीति के समान हैं।
72. चेहरा उतरना – चेहरे पर रौनक न रहना
वाक्य प्रयोग : सबके सामने भेद खुलते ही बेचारे रोहित का चेहरा उतर गया।
73. चेहरा बिगाड़ना – बहुत पीटना
वाक्य प्रयोग : गोलू फिर बदमाशी की, तो चेहरा बिगाड़ दूँगा।
74. चेहरे पर हवाई उड़ना – घबरा जाना
वाक्य प्रयोग : अचानक प्रधानाचार्य जी को अपने घर में देखकर अमन के चेहरे पर हवाई उड़ने लगी।
75. चारो खाने चित्त गिरना – बुरी तरह हार जाना
वाक्य प्रयोग : चुनाव में हमारी पार्टी ने ऐसी चाल चली कि विपक्षी चारो खाने चित्त गिर गये।
अन्य अक्षरों से मुहावरें
अ | आ | इ | ई | उ | ऊ | ए | ऐ | ओ | औ | क | ख | ग | घ | च | छ | ज | झ | ट | ठ | ड | ढ | त | त्र | थ | द | ध | न | प | फ | ब | भ | म | य | र | ल | व | श | ष | स | ह