‘झ’ से शुरू होने वाले मुहावरें

‘झ’ से शुरू होने वाले मुहावरे (अर्थ एवं वाक्य प्रयोग सहित)

यहाँ ‘‘ शब्द के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग सहित दिए जा रहे है।

'झ' से शुरू होने वाले मुहावरें

1. झक मारना / झख मारना – विवश होना / व्यर्थ समय बिताना
वाक्य प्रयोग : कड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिलती है, केवल झख मारने से नहीं।

2. झण्डा गाड़ना / झण्डा फहराना – अपना आधिपत्य स्थापित करना
वाक्य प्रयोग : कारगिल के युद्ध में जीत हासिल करने के बाद भारत में वहाँ अपना झण्डा गाड़ दिया था।

3. झण्डी दिखाना – स्वीकृति देना
वाक्य प्रयोग : नया पुल बनाने की लिए आप हरी झंडी दिखाएँ, तो हम लोग काम शुरू कर सकते हैं।

4. झाँसा देना – धोखा देना
वाक्य प्रयोग : नितिन को उसके सबसे अच्छे दोस्त ने ही झाँसा दे दिया।

5. झाँसे में आना – धोखे में आना
वाक्य प्रयोग : रोहन बहुत होशियार है, फिर भी एक अनजान आदमी के झाँसे में आ गया।

6. झाड़ू फेरना – बर्बाद करना
वाक्य प्रयोग : राहुल ने मेरी पूरी मेहनत पर झाड़ू फेर दी।

7. झाड़ू मारना – निरादर करना
वाक्य प्रयोग : माँ कहती है कि किसी पर भी झाड़ू मारना ठीक नहीं है, चाहे वह गरीब ही क्यों न हो।

8. झूठ का पुतला – बहुत झूठा व्यक्ति
वाक्य प्रयोग : राज तो झूठ का पुतला है, इसलिए कोई उसकी बात का विश्वास नहीं करता।

9. झूठ के पुल बाँधना – झूठ पर झूठ बोलना
वाक्य प्रयोग : मोहन से अपने काम करने के लिए आशीष ने झूठ के पुल बाँध दिए।

10. झटक लेना – चालाकी से ले लेना
वाक्य प्रयोग : सोहन ने मुझे अपनी बातों में फंसाकर मुझसे दो सौ रुपये झटक लिए।

11. झटका लगना – आघात लगना
वाक्य प्रयोग : दोस्त पर इतना विश्वास भी मत करो कि कभी झटका लगने पर सँभल भी न पाओ।

12. झपट्टा मारना – झपटकर छीन लेना
वाक्य प्रयोग : बन्दर ने मेरे हाथ से केले झपट्टा मारकर ले लिए। 

13. झाड़ू फिरना – सब बर्बाद हो जाना
वाक्य प्रयोग : तुम्हारी ज़रा सी लापरवाही के कारण मेरी सारी मेहनत पर झाड़ू फिर गई। 

14. झापड़ रसीद करना – थप्पड़ मारना
वाक्य प्रयोग : रीना ने ध्रुव को गलती करने पर एक झापड़ रसीद कर दिया।

15. झोली भरना – भरपूर प्राप्त होना
वाक्य प्रयोग : ईश्वर हमेशा अपने भक्तों की झोली भरता है।

16. झाड़ मारना – घृणा करना
वाक्य प्रयोग : जरा सी बात पर ही मास्टरजी ने रमेश को झाड़ मारकर कक्षा से बाहर निकाल दिया।


अन्य अक्षरों से मुहावरें

| | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | त्र | | | | | | | | | | | | | | | | |