‘न’ से शुरू होने वाले मुहावरें

‘न’ से शुरू होने वाले मुहावरे (अर्थ एवं वाक्य प्रयोग सहित)

यहाँ ‘‘ शब्द के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग सहित दिए जा रहे है।

'न' से शुरू होने वाले मुहावरें

1. नौ-दो ग्यारह होना – भाग जाना
वाक्य प्रयोग : पुलिस को देखकर चोर नौ दो ग्यारह हो गए।

2. न इधर का, न उधर का – कही का नहीं / बेकार 
वाक्य प्रयोग : गोपाल ने न तो पढ़ाई की और न ही अपने पिता का व्यापार सीखा, इससे वह न इधर का रहा, न उधर का।

3. नाक में दम करना – परेशान करना
वाक्य प्रयोग : गोपी ने तो घर में सबकी नाक में दम कर रखा है।

4. निन्यानबे के फेर में पड़ना – अत्यधिक धन कमाने में व्यस्त होना
वाक्य प्रयोग : सोमेश तो आजकल सब कुछ भूलकर निन्यानबे के फेर में पड़ा हुआ है।

5. न घर का रहना न घाट का – दोनों तरफ से उपेक्षित होना
वाक्य प्रयोग : पढ़ाई बीच में छोड़ कर सिद्धार्थ न घर का रहा न घाट का।

6. नमक हलाल करना – उपकार का बदला उतारना
वाक्य प्रयोग : कुत्ते ने मालिक के लिए अपनी जान देकर अपना नमक हलाल कर दिया।

7. नमक का हक अदा करना – ऋण चुकाना
वाक्य प्रयोग : राजू ने अपने मालिक से कहा कि यदि आप मेरी मदद करेंगे तो मैं जीवन भर आपके नमक का हक अदा करता रहूँगा।

8. नमक-मिर्च लगाना – बढ़ा-चढ़ाकर कहना
वाक्य प्रयोग : पवन ने नमक-मिर्च लगाकर मेरी शिकायत मास्टरजी जी से कर दी। 

9. नमकहराम होना – अकृतज्ञ होना
वाक्य प्रयोग : धर्मपाल जैसे नमकहराम पर कोई यकीन कर सकता। 

10. नयनों का तारा – अत्यन्त प्रिय व्यक्ति या वस्तु
वाक्य प्रयोग : सागर तो अपने परिवार वालों की नयनों का तारा है।

11. नस-नस ढीली होना – बहुत थक जाना
वाक्य प्रयोग : दिन-भर मजदूरी करके घनश्याम की नस-नस ढीली हो जाती है।

12. नस-नस पहचानना – भलीभाँति अच्छी तरह जानना
वाक्य प्रयोग : मास्टरजी अपनी कक्षा के सब बच्चों की नस-नस पहचानते हैं।

13. नाक में नकेल डालना – नियंत्रण में करना
वाक्य प्रयोग : सुमित्रा ने अपनी बहु निधि की नाक में नकेल डाल रखी है।

14. नाक ऊँची रखना – सम्मान या प्रतिष्ठा रखना
वाक्य प्रयोग : रविंद्र समाज में हमेशा अपनी नाक ऊँची रखता है।

15. नाक रगड़ना – बहुत अनुनय-विनय करना
वाक्य प्रयोग : बार-बार नाक रगड़ने पर भी मालकिन ने उस झूठी नौकरानी को दोबारा काम पर नहीं रखा।

16. नाकों चने चबाना – बहुत परेशान होना
वाक्य प्रयोग : महाराणा प्रताप से टक्कर लेकर मुगलों को नाकों चने चबाने पड़े।

17. नाक का बाल होना – बहुत प्यारा होना
वाक्य प्रयोग : आजकल नितिन अपने अध्यापक की नाक का बाल बना हुआ है।

18. नाक रखना – इज्जत रखना
वाक्य प्रयोग : भारतीय जवानों ने आतंकियों को मारकर भारत की नाक रख ली।

19. नाक काटना – बदनाम करना
वाक्य प्रयोग : भरी सभा में नीलेश ने मेरी नाक काट दी।

20. नाक कटना – प्रतिष्ठा या मर्यादा नष्ट होना
वाक्य प्रयोग : अध्यापक ने छात्रों को समझाया कि कभी कोई ऐसा काम न करना जिससे उनकी नाक कट जाए।

21. नाम उछालना – बदनामी करना
वाक्य प्रयोग : आजकल के नेताओं का कार्य एक–दूसरे पर कीचड़ उछालना ही रह गया है।

22. नाम डुबोना – प्रतिष्ठा, मर्यादा आदि खोना
वाक्य प्रयोग : उदित ने जुआ खेलकर अपने माँ-बाप का नाम डुबो दिया।

23. नाव या नैया पार लगाना – सफलता या सिद्धि प्रदान करना
वाक्य प्रयोग : भगवान सदैव मेहनती व्यक्ति की नाव/नैया पार लगाता है।

24. नीला-पीला होना – बहुत क्रोध करना
वाक्य प्रयोग : कमला के सही से काम न करने पर उसकी मालकिन नीली-पीली हो गई।

25. नंगा कर देना – असलियत प्रकट कर देना
वाक्य प्रयोग : गाँव वालों ने सबके सामने हुकुमचंद को नंगा कर दिया।

26. नंगा नाच करना – खुलेआम नीच काम करना
वाक्य प्रयोग : बदमाश मुहल्ले में नंगा नाच करते हैं और पुलिस कुछ करती ही नहीं।

27. नंबर दो का पैसा – अवैध धन
वाक्य प्रयोग : आजकल के नेता लोग नंबर दो का पैसा कमाने में लगे रहते हैं।

28. नशा उतरना – घमण्ड दूर होना
वाक्य प्रयोग : परीक्षा में फेल होते ही मनीष का सारा नशा उतर गया।

29. नकेल हाथ में होना – सब प्रकार से अधिकार में होना
वाक्य प्रयोग : गर्वित की नकेल मेरे हाथ में हैं, वह मेरे सामने कुछ भी नहीं कर पाएगा।

30. न लेना न देना – कोई संबंध न रखना
वाक्य प्रयोग : गोविन्द सारे दिन क्या करता है, मुझे इससे न लेना न देना है।

31. नखरे उठाना – खुशामद करना
वाक्य प्रयोग : नौकरी में तरक्की पाने के लिए गिरधर अपने मालिक के नखरे उठा रहा है।

32. नजर अंदाज करना – उपेक्षा करना
वाक्य प्रयोग : हमें कभी भी गरीब बच्चों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

33. नजर उतारना – बुरी दृष्टि के प्रभाव को मंत्र आदि युक्ति से दूर करना
वाक्य प्रयोग : राहुल को लोगों की नजर लग गई है, इसलिए बार-बार बीमार पड़ जाता है। उसे अपनी नजर उतरवा लेनी चाहिए। 

34. नजर डालना – देखना
वाक्य प्रयोग : रोहित यदि तुम इस तरफ नजर डालेंगे तो तुम्हें सब समझ में आ जाएगा।

35. नजरबंद करना – जेल में रखना
वाक्य प्रयोग : भगत सिंह को अंग्रेजो ने कई बार नजरबंद करके रखा था।

36. नजर बचाकर – चुपके से
वाक्य प्रयोग : लखन माता-पिता से नजर बचाकर फिल्म देखने गया।

37. नजर से गिरना – प्रतिष्ठा कम करना
वाक्य प्रयोग : मनीष जुआ खेलने के कारण सब लोगों की नजर से गिर गया है।

38. नब्ज छूटना – मर जाना
वाक्य प्रयोग : बीमारी के कारण रामलाल की नब्ज़ छूट गई। 

39. नसीब फूटना – भाग्य का प्रतिकूल होना
वाक्य प्रयोग : रीना के तो नसीब फूटे थे, जो तुम जैसे शराबी से शादी की।

40. नाक के नीचे – बहुत निकट
वाक्य प्रयोग : रामू ने अपने मालिक की नाक के नीचे से घर में चोरी कर ली।

41. नानी मर जाना – बहुत कष्ट होना
वाक्य प्रयोग : जेल में पुलिस की मार से चोरों की नानी मर जाती है।

42. नाम कमाना – ख्याति प्राप्त करना
वाक्य प्रयोग : विज्ञान के क्षेत्र में गौरव ने बहुत नाम कमाया है।

43. नाक भौं चढ़ाना – घृणा प्रदर्शित करना
वाक्य प्रयोग : सरकारी अस्पताल को देखते ही हरीश नाक-भौं चढ़ाने लगता है।

44. नाक पर मक्खी न बैठने देना – अपने ऊपर किसी भी प्रकार का आक्षेप न लगने देना
वाक्य प्रयोग : ईमानदार व्यक्ति कभी भी अपनी नाक पर मक्खी नहीं बैठने देता।

45. नुक़्ताचीनी करना – दोष दिखाना / आलोचना करना
वाक्य प्रयोग : कमला काकी की तो हर बात में नुक्ताचीनी करने की आदत है।

46. निछावर करना – बलिदान करना
वाक्य प्रयोग : सच्चे देशभक्तों ने देश के लिए अपनी जान निछावर कर दी।

47. नींद हराम करना – परेशान करना
वाक्य प्रयोग : बेटे की जुआ खेलने की आदत ने तो वर्मा जी की नींद हराम कर दी है।

48. नींद हराम होना – परेशान होना
वाक्य प्रयोग : विज्ञान की परीक्षा की चिंता के कारण शोभित की नींद हराम हो गई। 

49. नींव डालना – शुभ कार्य आरंभ करना
वाक्य प्रयोग : बच्चों में शुरू से ही अच्छे कार्य करने की नींव डालनी चाहिए। 

50. नीचा दिखाना – अपमानित करना
वाक्य प्रयोग : दूसरों को बात-बात पर नीचा दिखाना अच्छी आदत नहीं है।

51. नोंक-झोंक होना – कहा-सुनी होना
वाक्य प्रयोग : गणेश और नारायण बहुत गहरे दोस्त हैं, पर इनमे भी कभी-कभी नोंक-झोंक होती रहती है।

52. नौकरी बजाना – कर्तव्यों का पालन करना
वाक्य प्रयोग : श्यामलाल ईमानदारी से अपनी नौकरी बजाता है, इसलिए उसे किसी बात का डर नहीं है। 

53. नौबत आना – संयोग उपस्थित होना / किसी चीज का समय आ जाना
वाक्य प्रयोग : अब यह नौबत आ गई है कि कोई मुझे पूछता तक नहीं है।

54. नज़र पर चढ़ना – पसंद आ जाना
वाक्य प्रयोग : वह कुर्ता तो एक बार देखते ही मेरी नज़र पर चढ़ गया है।

55. नाच नचाना – तंग करना
वाक्य प्रयोग : बबलू पूरे दिन अपनी माँ को नाच नाचता है।

56. नज़र चुराना – आँख चुराना
वाक्य प्रयोग : अध्यापक को देखते ही श्याम उनसे नज़र चुराने लगा।

57. नदी-नाव संयोग – ऐसी मुलाकात जो कभी इत्तिफाक से हो जाय
वाक्य प्रयोग : ट्रेन में सुषमा और गौरी की मुलाकात नदी-नाव संयोग है।

58. नसीब चमकना – भाग्य चमकना
वाक्य प्रयोग : सरकारी नौकरी मिलते ही मोहन का नसीब चमक गया। 

59. नेकी और पूछ-पूछ – अच्छे कार्य के लिए किसी से पूछने की आवश्यकता नही होती / बिना कहे ही भलाई करना
वाक्य प्रयोग : हमें किसी से नेकी और पूछ-पूछ नहीं करनी चाहिए।

60. नाक-कान काटना – बहुत अधिक अपमानित करना
वाक्य प्रयोग : संदीप ने सबके सामने अनिल के नाक-कान काटे।

61. नाक ऊँची होना – प्रतिष्ठा बढ़ना
वाक्य प्रयोग : वर्ल्ड कप में जीत के कारण भारत की नाक ऊँची हो गयी।

62. नाक रहना – इज्जत बचना
वाक्य प्रयोग : गाँव में सबके सामने अनिल की नाक रह गई।

63. नादिरशाही हुक्म – मनमाना हुक्म
वाक्य प्रयोग : राजीव के घर में उसके दादा जी का हुक्म नादिरशाही हुक्म है।

64. नारद मुनि – इधर-उधर की बातें कर कलह कराने वाला व्यक्ति
वाक्य प्रयोग : हमारे गाँव में माया तो नारद मुनि है।

65. नजर रखना – ध्यान रखना
वाक्य प्रयोग : सोनू तुम इस अज़नबी लड़के पर नजर रखना।

66. नजर लगना – कुदृष्टि लगना / सुदृष्टि लगना
वाक्य प्रयोग : मेरे बेटे को किसी की बुरी नजर लग गई है, इसलिए ही वो बीमार हो गया है।

67. नजर दौड़ाना – सर्वत्र देखना
वाक्य प्रयोग : मुदित नजर दौड़ाओगे तो कोई-न-कोई काम जरूर मिल ही जाएगा।

68. नौ-दौ ग्यारह होना – भाग जाना
वाक्य प्रयोग : पुलिस को देखते ही चोर नौ-दौ ग्यारह हो गए।


अन्य अक्षरों से मुहावरें

| | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | त्र | | | | | | | | | | | | | | | | |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!