‘छ’ से शुरू होने वाले मुहावरें

‘छ’ से शुरू होने वाले मुहावरे (अर्थ एवं वाक्य प्रयोग सहित)

यहाँ ‘‘ शब्द के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग सहित दिए जा रहे है।

'छ' से शुरू होने वाले मुहावरें

1. छक्के छूटना – बुरी तरह पराजित होना
वाक्य प्रयोग : विराट कोहली की बल्लेबाज़ी के सामने अच्छे-अच्छे बॉलर के छक्के छूट जाते हैं।

2. छप्पर फाड़कर देना – बिना मेहनत के अधिक धन पाना
वाक्य प्रयोग : भगवान की कृपा से नरेश को छप्पर फाड़कर फ़ायदे हुआ।

3. छाती पर पत्थर रखना – कठोर ह्रदय
वाक्य प्रयोग : राजेश ने छाती पर पत्थर रखकर अपने पुत्र को विदेश भेजा दिया।

4. छाती पर सवार होना – आ जाना
वाक्य प्रयोग : अभी सीमा बात कर रही थी कि बच्चे उसके छाती पर सवार हो गए।

5. छक्के छुड़ाना – हौसला पस्त करना / हराना
वाक्य प्रयोग : रानी लक्ष्मीबाई ने युद्ध में अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे।

6. छाती पर मूँग दलना – निरंतर दु:ख देना / पास रहकर कष्ट देना
वाक्य प्रयोग : राजू सारा दिन अपनी विधवा माँ की छाती पर मूँग दलता है। 

7. छाती पर साँप लोटना – ईर्ष्या से हृदय जलना
वाक्य प्रयोग : पड़ोसी की नई कार देखकर श्याम की छाती पर साँप लोटने लगे।

8. छठी का दूध याद आना – बहुत कष्ट आ पड़ना
वाक्य प्रयोग : अपना नया घर बनवाने में बबलू को छठी का दूध याद आ गया।

9. छठे छमासे – कभी-कभार
वाक्य प्रयोग : हम लोग छठे-छमासे ही कहीं बाहर घूमने जाते हैं।

10. छत्तीस का आँकड़ा – घोर विरोध
वाक्य प्रयोग : राधा और नीलम में आजकल छत्तीस का आँकड़ा चल रहा है।

11. छाती पीटना – मातम मनाना
वाक्य प्रयोग : घर में किसी की मृत्यु पर मेरे पड़ोसी छाती पीट रहे थे।

12. छाती जलना – ईर्ष्या होना
वाक्य प्रयोग : समर का नया घर देखकर पड़ोसियों की छाती जल गई।

13. छाती दहलना – डरना / भयभीत होना
वाक्य प्रयोग : रात में भूतों की फिल्म देखकर सुमित की छाती दहल गई।

14. छाती दूनी होना – अत्यधिक उत्साहित होना
वाक्य प्रयोग : बेटी की सरकारी नौकरी लगने पर ममता की छाती दूनी हो गई।

15. छाती फूलना – गर्व होना
वाक्य प्रयोग : कक्षा में प्रथम आने पर मेरे अध्यापक की छाती फूल गई।

16. छाती सुलगना – ईर्ष्या होना
वाक्य प्रयोग : दूसरों के सुख को देखकर रामलाल की तो छाती सुलग उठती है।

17. छिपा या छुपा रुस्तम – अप्रसिद्ध गुणी
वाक्य प्रयोग : सौरभ तो छिपा रुस्तम निकला है, उसने परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है।

18. छींका टूटना – अनायास लाभ होना
वाक्य प्रयोग : लकी ड्रा में रचित की लॉटरी निकल गई, अरे उसका तो छींका टूट गया। 

19. छुट्टी पाना – झंझट या अपने कर्तव्य से मुक्ति पाना
वाक्य प्रयोग : गोपाल अपनी इकलौती बेटी का विवाह करके छुट्टी पा गया।

20. छू हो जाना या छूमंतर हो जाना – चले जाना / गायब हो जाना
वाक्य प्रयोग : अरे मित्र, रोहन अभी तो यही था, न जाने कहाँ छूमंतर हो गया।

21. छोटा मुँह बड़ी बात – हैसियत से अधिक बात करना
वाक्य प्रयोग : गौरव ने अपने बेटे को समझाया कि हमें कभी छोटे मुँह बड़ी बात नहीं करनी चाहिए, वरना पछताना पड़ता है।

22. छलनी कर डालना – शोक-विह्वल कर देना
वाक्य प्रयोग : सीमा की जली-कटी बातों ने मेरा कलेजा छलनी कर डाला।

23. छाप पड़ना – प्रभाव पड़ना
वाक्य प्रयोग : कलाम जी का व्यक्तित्व ही ऐसा है कि उनकी छाप सभी पर जरूर पड़ती है।

24. छी छी करना – घृणा प्रकट करना
वाक्य प्रयोग : तुम्हारे जुआ खेलने के कारण सब लोग तुम्हारे लिए छी छी कर रहे हैं।

25. छेड़छाड़ करना – तंग करना
वाक्य प्रयोग : समीर को छोटे बच्चों के साथ छेड़छाड़ करने में बहुत मजा आता है।

26. छः पाँच करना – आनाकानी करना
वाक्य प्रयोग : मदन को देखो, वह हर काम के लिए छः पाँच करता रहता है।

27. छाती फुलाना – अभिमान करना
वाक्य प्रयोग : गोविन्द बड़ा अफसर क्या बन गया, हमेशा छाती फुलाकर चलता है।


अन्य अक्षरों से मुहावरें

| | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | त्र | | | | | | | | | | | | | | | | |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!