‘श’ से शुरू होने वाले मुहावरें
‘श’ से शुरू होने वाले मुहावरे (अर्थ एवं वाक्य प्रयोग सहित)
यहाँ ‘श शब्द के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग सहित दिए जा रहे है।
1. शैेतान की खाला – बहुत ही दुष्ट स्त्री
वाक्य प्रयोग : शालिनी तो शैतान की खाला है, हर किसी के घर में लड़ाई कराती फिरती है।
2. शंख के शंख रहना – मूर्ख के मूर्ख बने रहना
वाक्य प्रयोग : कैलाश तुम तो शंख के शंख ही रहोगे।
3. शक़्कर से मुँह भरना – खुशखबरी सुनाने वाले को मिठाई खिलाना
वाक्य प्रयोग : शम्भू ने कक्षा में प्रथम आने पर अपने मित्रों का शक़्कर से मुँह भर दिया।
4. शह देना – उत्साह बढ़ाना
वाक्य प्रयोग : माँ ने गलती पर मार से बचाने के लिए कभी शह नहीं दी तभी तो शुभम आज एक काबिल इंसान है।
5. शेर होना – निर्भय और घृष्ट होना
वाक्य प्रयोग : रवि के पिता प्रधानाचार्य क्या बने, वह तो स्कूल में शेर हो गया है।
6. शैेतान का बच्चा – बहुत नीच और दुष्ट आदमी
वाक्य प्रयोग : खेमचंद तो शैेतान का बच्चा है।
7. शेखी बघारना या मारना – अपनी झूठी प्रशंसा करना
वाक्य प्रयोग : राजू सिर्फ शेखी बघारना से काम नहीं चलेगा, कुछ करके भी दिखाओ।
8. शकुन देखना या विचारना – शुभ-अशुभ का विचार करना
वाक्य प्रयोग : मेहता जी शुभ शकुन देखकर विवाह की तारीख तय कर लीजिए।
9. शरीर टूटना – शरीर में दर्द होना
वाक्य प्रयोग : बुखार से तो मेरा पूरा शरीर ही टूट गया है।
10. शामत आना – बुरा समय आना
वाक्य प्रयोग : दुकान में आग लगने से अशोक की तो शामत ही आ गई।
11. शिकस्त देना – पराजित करना
वाक्य प्रयोग : आनंद को शतरंज के खेल में कोई शिकस्त नहीं दे सकता।
12. शिगूफा खिलाना या छोड़ना – कोई अनोखी बात करना
वाक्य प्रयोग : हास्य कवि अपनी कविता में कोई न कोई शिगुफा छोड़ ही देते हैं।
13. शीशे में अपना मुँह देखना – अपनी योग्यता पर विचार करना
वाक्य प्रयोग : जाओ जाकर पहले शीशे में अपना मुँह देखो फिर मेरे से बात करना।
14. शौक चर्राना – इच्छा का तीव्र होना
वाक्य प्रयोग : मोहनलाल को आजकल साइकिल चलने का शौक चर्राया है।
15. शिकार हाथ लगना – मोटा असामी मिलना
वाक्य प्रयोग : शर्मा जी को तो अपनी बेटी की शादी के लिए शिकार हाथ लग गया है।
16. शहीद होना – कुर्बान होना
वाक्य प्रयोग : भारत को आजादी दिलाने के लिए न जाने कितने देशभक्त शहीद हो गये।
17. शोभा देना – उचित लगना
वाक्य प्रयोग : राम तुम जैसे व्यक्ति के मुँह में ऐसी बात शोभा नहीं देती।
18. शर्म से पानी-पानी होना – बहुत लजाना
वाक्य प्रयोग : सबके सामने पोल खुलने पर बबलू शर्म से पानी-पानी हो गया।
19. शान में बट्टा लगना – इज्जत में धब्बा लगना
वाक्य प्रयोग : स्कूल में लड़ाई करने के कारण जब मुदित को स्कूल से निकाल दिया गया तो उसके पिता की शान में बट्टा लग गया।
20. श्रीगणेश करना – शुभारम्भ करना
वाक्य प्रयोग : हमेशा शुभ मुहूर्त देखकर ही किसी नए काम का श्रीगणेश करना चाहिए।
अन्य अक्षरों से मुहावरें
अ | आ | इ | ई | उ | ऊ | ए | ऐ | ओ | औ | क | ख | ग | घ | च | छ | ज | झ | ट | ठ | ड | ढ | त | त्र | थ | द | ध | न | प | फ | ब | भ | म | य | र | ल | व | श | ष | स | ह