‘ड’ से शुरू होने वाले मुहावरें

‘ड’ से शुरू होने वाले मुहावरे (अर्थ एवं वाक्य प्रयोग सहित)

यहाँ ‘‘ शब्द के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग सहित दिए जा रहे है।

'ड' से शुरू होने वाले मुहावरें

1. डकार जाना – हड़प जाना
वाक्य प्रयोग : भोलाराम का भाई उसकी सारी संपत्ति डकार गया।

2. डींग मारना या हाँकना – शेखी मारना
वाक्य प्रयोग : रमेश की तो हमेशा डींगे मारने की आदत है।

3. डेढ़/ढाई चावल की खिचड़ी पकाना – सबसे अलग काम करना
वाक्य प्रयोग : समीर अपनी डेढ़ चावल की खिचड़ी पकाता रहता है।

4. डोरी ढीली करना – नियंत्रण कम करना
वाक्य प्रयोग : मास्टरजी ने जरा-सी डोरी ढीली क्या कर दी, सारे बच्चे शोर मचाने लगे।

5. डंका पीटना – प्रचार करना
वाक्य प्रयोग : सुनील की लॉटरी क्या खुल गई, उसने तो सारे शहर में डंका पीट दिया। 

6. डंके की चोट पर – खुल्लमखुल्ला करना
वाक्य प्रयोग : राहुल ने डंके की चोट पर कहा कि सोहन ने लाखों का घोटाला किया ​है।

7. डोंड़ी पीटना – मुनादी या ऐलान करना
वाक्य प्रयोग : राजू को तो कोई बात मालूम चलने की देर है, वह उस बात की डोंड़ी पीटना पूरे गाँव में पीट देता है।

8. डंका बजाना – प्रभाव जमाना
वाक्य प्रयोग : भारत ने क्रिकेट में सब देशों की टीमों को हरा कर अपना डंका बजा दिया।

9. डंडी मारना – कम तोलना
वाक्य प्रयोग : रवि बहुत बेईमान है, वह समान तौलते समय हमेशा डंडी मार लेता है।

10. डकार तक न लेना – किसी का माल हड़प कर जाना
वाक्य प्रयोग : सुमित से बचकर रहना, नहीं तो वह सारा माला हड़प लेगा और डकार तक भी नहीं लेगा।

11. डुबकी मारना – गायब हो जाना
वाक्य प्रयोग : सुरेश इतने दिनों से पता नहीं कहाँ डुबकी मार रहा था।

12. डूब मरना – बहुत लज्जित होना
वाक्य प्रयोग : गौरव को जुआ खेलते देख उसके पिता मानो डूब मर गए। 

13. डूबती नैया को पार लगाना – संकट से छुड़ाना
वाक्य प्रयोग : भगवान की कृपा होगी तभी तुम्हारी डूबती नैया पार लगेगी।

14. डेरा डालना – निवास करना
वाक्य प्रयोग : नेताजी ने गाँव में जाकर अपना डेरा डाल दिया।

15. डेरा उठाना – चल देना
वाक्य प्रयोग : मोहित एक जगह नहीं रुकता ही नहीं कुछ दिनों होते ही डेरा उठाकर दूसरी जगह चला जाता है।

16. डोरे डालना – किसी को अपने प्रेम-पाश में फँसाने की कोशिश करना
वाक्य प्रयोग : उस पर डोरे डालने की कोशिश मत करो। वह तुम्हारे चक्कर में आने वाली नहीं।

17. डूबते को तिनके का सहारा – संकट में पड़े को थोड़ी मदद
वाक्य प्रयोग : दुकान में चोरी हो जाने के बाद बीमा की रकम मिलने पर ऐसा लगा जैसे डूबते को तिनके का सहारा मिल गया हो।


अन्य अक्षरों से मुहावरें

| | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | त्र | | | | | | | | | | | | | | | | |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!