‘ह’ से शुरू होने वाले मुहावरें
‘ह’ से शुरू होने वाले मुहावरे (अर्थ एवं वाक्य प्रयोग सहित)
यहाँ ‘ह‘ शब्द के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग सहित दिए जा रहे है।
1. हाथ पैर मारना – बहुत प्रयास करना
वाक्य प्रयोग : जीवन में सफलता पाने के लिए हाथ पैर मारना अत्यंत आवश्यक है।
2. हाथ मलना – पछताना
वाक्य प्रयोग : जब तुमसे पढ़ने के लिए बोला था तब तो तुमने पढ़ाई की नहीं, अब हाथ मलने से क्या लाभ ?
3. हथियार डाल देना – हार मान लेना
वाक्य प्रयोग : सीमा पर हुई लड़ाई में पाकिस्तान ने हथियार डाल दिए।
4. हड्डी-पसली एक करना – खूब मारना-पीटना
वाक्य प्रयोग : पुलिस ने चोरों की हड्डी-पसली एक कर दी।
5. हाथों के तोते उड़ जाना – भौंचक्का या स्तब्ध हो जाना
वाक्य प्रयोग : परीक्षा में कठिन परीक्षा पत्र देखकर सुषमा के हाथों के तोते उड़ गए।
6. हँसी-खेल समझना – किसी काम को सरल समझना
वाक्य प्रयोग : जतिन खाना बनाने को हँसी-खेल समझता है।
7. हजम करना – हड़प लेना
वाक्य प्रयोग : शीतल के माता-पिता के मरने पर उसकी सारी संपत्ति उसके चाचा हजम कर गए।
8. हथेली पर सरसों जमाना – कोई कठिन काम तुरन्त करना
वाक्य प्रयोग : बंजर जमीन को उपजाऊ बनाना हथेली पर सरसों जमाने के समान है।
9. हवा उड़ना – खबर या अफवाह फैलना
वाक्य प्रयोग : रेलवे स्टेशन पर हवा उड़ी कि वहाँ बम है, जिससे वहाँ भगदड़ मच गई।
10. हवा के घोड़े पर सवार होना – बहुत जल्दी में होना
वाक्य प्रयोग : कभी भी हवा के घोड़े पर सवार हो कर कार्य नहीं करना चाहिए, इससे काम बिगड़ जाता है।
11. हवाई किले बनाना – काल्पनिक योजनाएँ बनाना
वाक्य प्रयोग : सिर्फ हवाई किले बनाने से सफ़लता नहीं मिलेगी, उसके लिए मेहनत करना भी जरूरी है।
12. हवा से बातें करना – हवा की तरह तेज दौड़ाना
वाक्य प्रयोग : मिल्खा सिंह जब दौड़ते थे, तो मानो वह हवा से बातें करते थे।
13. हाथ का खिलौना – किसी के आदेश के अनुसार काम करने वाला व्यक्ति
वाक्य प्रयोग : रफ़ीक तो अपने मालिक के हाथ का खिलौना है।
14. हाथ पर हाथ धरे बैठना – कुछ कामकाज न करना
वाक्य प्रयोग : महेश हाथ पर हाथ धरकर बैठने से जीवन में सफलता नहीं मिलेगी।
15. हाथ भर का कलेजा होना – बहुत खुश होना
वाक्य प्रयोग : सरकारी नौकरी मिलने से रचित का हाथ भर का कलेजा हो गया है।
16. हाथों में चूड़ियाँ पहनना – कायरता का काम करना
वाक्य प्रयोग : तुमने क्या अपने हाथों में चूड़ियाँ पहन रखी हैं, जो तुम अपने पड़ोसी की गलत बातों का जवाब नहीं देते।
17. हालत खस्ता होना – कष्टमय परिस्थिति होना
वाक्य प्रयोग : नौकरी चली जाने के कारण मदन सिंह की हालत खस्ता हो गई है।
18. हिरण हो जाना – गायब हो जाना
वाक्य प्रयोग : पुलिस को आता देख गली में जुआ खेल रहे सभी जुआरी हिरण हो गए।
19. हृदय उछलना – बहुत आनन्दित होना
वाक्य प्रयोग : रिया को पहली बार चलते देखकर उसकी माँ का हृदय उछलने लगता है।
20. हृदय पत्थर हो जाना – निर्दय हो जाना
वाक्य प्रयोग : शिकार करते हुए शिकारियों का ह्रदय पत्थर हो जाता है, इसलिए वे बेजुबान जानवरों को मार डालते हैं।
21. हक अदा करना – कर्तव्य पालन करना
वाक्य प्रयोग : सैनिक अपने देश की सुरक्षा के लिए अपना हक अदा करते हैं।
22. हत्थे चढ़ना – वश में आना
वाक्य प्रयोग : नटवर यदि तुम पुलिस के हत्थे चढ़ गए तो बच नहीं पाओगे, सीधे फाँसी ही होगी।
23. हथेली पर जान लिए फिरना – मरने को तैयार रहना
वाक्य प्रयोग : हमारे सैनिक अपने देश की रक्षा के लिए हथेली पर जान लिए फिरते हैं।
24. हरी झंडी दिखाना – आगे बढ़ने का संकेत करना
वाक्य प्रयोग : मंत्री जी के हरी झंडी दिखाते ही हम लोग काम शुरू कर सकते हैं।
25. हक्का-बक्का रह जाना – हैरान रह जाना
वाक्य प्रयोग : विराट तुम भी चोरों के साथ मिले हुए हो, यह सुनकर तो मैं हक्का-बक्का रह गया।
26. हवा बदलना – स्थिति बदलना
वाक्य प्रयोग : स्कूल में नए प्रधानाचार्य के आने से स्कूल की हवा ही बदल गई।
27. हवाइयाँ उड़ाना – चेहरे का रंग पीला पड़ जाना
वाक्य प्रयोग : सबके सामने चोरी की पोल खुलते ही राखी के चेहरे पर हवाइयाँ उड़ने लगीं।
28. हाथ को हाथ न सूझना – घना अंधकार होना
वाक्य प्रयोग : दिल्ली में सर्दियों में घना कोहरा होने के कारण सड़क पर हाथ को हाथ नहीं सूझता।
29. हाथोंहाथ बिक जाना – बहुत जल्दी बिक जाना
वाक्य प्रयोग : आशिफ़ अपने खेत से आम तोड़ कर मंडी में ले गया, वहाँ सारे आम हाथोंहाथ बिक गए।
30. हाथ साफ करना – चोरी करना
वाक्य प्रयोग : मेले में किसी ने मेरी जेब पर हाथ साफ कर दिया।
31. होश उड़ जाना – घबरा जाना
वाक्य प्रयोग : सड़क पर एक्सीडेन्ट देखते ही मेरे तो होश उड़ गए।
32. हाथ पाँव फूलना – डर से घबरा जाना
वाक्य प्रयोग : पुलिस को अचानक दरवाज़े पर देखकर मेरे हाथ-पाँव फूल गए।
33. हाथपाई होना – मारपीट होना
वाक्य प्रयोग : स्कूल में आज राजू और छोटू के बीच हाथपाई हो गई।
34. हुक्का पानी बंद करना – जाति से बाहर कर देना
वाक्य प्रयोग : गाँव वालों ने रामसिंह और उसके परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया।
35. हेकड़ी निकालना – अभिमान चूर करना
वाक्य प्रयोग : मास्टर जी ने अभिनव की सारी हेकड़ी निकल दी।
36. होड़ करना – प्रतिस्पर्धा करना
वाक्य प्रयोग : हमें कभी भी हर चीज़ में दूसरों से होड़ नहीं करनी चाहिए।
37. होश सँभालना – वयस्क होना / समझदार होना
वाक्य प्रयोग : किशन ने होश सँभालते ही अपने पिता के काम में हाथ बटाना शुरू कर दिया।
38. हौसला पस्त होना – हतोत्साहित होना
वाक्य प्रयोग : व्यापार में लगातार घाटा होने के कारण संजीव का हौसला पस्त हो गया।
39. हौसला बढ़ाना – हिम्मत बढ़ाना
वाक्य प्रयोग : माता-पिता को अपने बच्चों का हौसला बढ़ाते रहना चाहिए।
40. हजामत बनाना – ठगना
वाक्य प्रयोग : एक अजनबी ने आज तो साहिल की हजामत बना दी।
41. हवा में उड़ना – इतराना
वाक्य प्रयोग : शालिनी तो आजकल हवा में उड़ने लगी है।
42. हृदय पसीजना – दयार्द्र होना / द्रवित होना
वाक्य प्रयोग : अनाथालय में बच्चों को देखकर मेरा हृदय पसीज गया।
43. हरिश्चन्द्र बनना – सत्यवादी बनना
वाक्य प्रयोग : समर्थ तो आजकल हरिश्चंद्र बना फिरता है।
44. हल्दी लगना – शादी होना
वाक्य प्रयोग : कल मेरी बड़ी बहन के हल्दी लगने वाली है, इसलिए मैं बहुत खुश हूँ।
45. हरियाली सूझना – आनंद में मग्न रहना
वाक्य प्रयोग : अभी तो बड़ी हरियाली सूझ रही है, जब काम करना पड़ेगा, तब मालूम होगा।
46. हवा हो जाना – गायब हो जाना
वाक्य प्रयोग : घरवालों को आते देख चोर हवा हो गए।
47. हाँ-में-हाँ मिलाना – चापलूसी करना
वाक्य प्रयोग : शर्मा जी की तो हर किसी की बात में हाँ-में-हाँ मिलाने की आदत है।
48. हाथ लगना – पाना / प्राप्त करना
वाक्य प्रयोग : सड़क पर चलते हुए रेखा को पैसों से भरा बैग हाथ लग गया।
49. हाथ काट के देना – लिखकर दे देना
वाक्य प्रयोग : मुझे तुम पर विश्वास नहीं है, इसलिए मुझे तुम हाथ काट कर दो कि तुम अपना क़र्ज़ जल्दी चुका दोगे।
50. हाथ चूमना – काम देखकर प्रसन्न होना
वाक्य प्रयोग : सुमन के पहली बार स्वादिष्ट खाना बनाने पर माता ने उसके हाथ चूम लिए।
51. हाथ का मैल होना – अति तुच्छ होना
वाक्य प्रयोग : मेरे दादा जी ने बताया है कि पैसा तो हाथ का मैल है, इसलिए उसके पीछे मत भागो।
52. हाथ खींचना – पीछे हटना
वाक्य प्रयोग : कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने से मेरे मित्र ने मेरा हाथ खींच लिया।
53. हाथ जोड़ना – संबंध न रखना
वाक्य प्रयोग : ज़रा-सी बात पर ही कमलेश ने अपने परिवार से हाथ जोड़ लिए।
54. हाथ डालना – हस्तक्षेप करना
वाक्य प्रयोग : सीमा मेरे काम के बीच में हाथ मत डालो क्योंकि तुम्हे इसका कोई अनुभव नहीं है।
55. हाथ बटाना – मदद करना
वाक्य प्रयोग : घर में सभी को एक-दूसरे का हाथ बटाना चाहिए।
56. हाथ से निकल जाना – अधिकार से जाना
वाक्य प्रयोग : अलका के पास डांस प्रतियोगिता का पहला ईनाम आते-आते हाथ से निकल गया।
57. हाथापाई होना – मार-पीट होना
वाक्य प्रयोग : खेल के मैदान में रवि और मुदित के बीच हाथापाई हो गई।
58. हाय-हाय करना – संतोष न होना
वाक्य प्रयोग : पिता के देहांत के बाद करण हाय-हाय करने लगा।
59. हिचकी बँधना – बहुत रोना
वाक्य प्रयोग : रमा की बेटी की शादी टूट जाने पर उसकी हिचकी बँध गई।
60. हुलिया बिगड़ जाना – चेहरा विकृत होना
वाक्य प्रयोग : सड़क दुर्घटना के कारण मेहुल का तो हुलिया ही बिगड़ गया।
61. हेटी होना – अपमान होना
वाक्य प्रयोग : बेटे को जुआ खेलते देख माता-पिता की हेटी हो गई।
62. होश की दवा करना – समझकर बात करना
वाक्य प्रयोग : हमें हमेशा होश की दवा करके ही बोलना चाहिए।
63. होश ठिकाने आना – घमंड दूर होना
वाक्य प्रयोग : शेर की दहाड़ सुन कर घमंडी शिकारी के होश ठिकाने आ गए।
64. हौसला बुलंद होना – जोश भरा होना
वाक्य प्रयोग : यदि हमारा हौसला बुलंद हो तो हम किसी भी क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर सकते हैं।
65. हाय तोबा करना – बड़ा परेशान होना
वाक्य प्रयोग : अस्पताल में डाक्टर न होने पर मरीज हाय तोबा करने लगे।
66. हंसीं में बात उड़ाना – गंभीरता से न लेना
वाक्य प्रयोग : अपने गुरु की हंसी में बात न उड़ाओ वरना बाद में बहुत पछताओगे।
67. हँसते-हँसते पेट में बल पड़ना – बहुत हँसना
वाक्य प्रयोग : गौरव के चुटकुले सुनकर मेरे तो हँसते-हँसते पेट में बल पड़ गए।
68. हाथ उठाना – पीटना
वाक्य प्रयोग : गुस्से में सचिन ने अपने नौकर पर हाथ उठा दिया।
69. हाथ फैलाना – याचना करना / मांगना
वाक्य प्रयोग : हमेशा सबके सामने हाथ फैलाना अच्छी आदत नहीं है।
अन्य अक्षरों से मुहावरें
अ | आ | इ | ई | उ | ऊ | ए | ऐ | ओ | औ | क | ख | ग | घ | च | छ | ज | झ | ट | ठ | ड | ढ | त | त्र | थ | द | ध | न | प | फ | ब | भ | म | य | र | ल | व | श | ष | स | ह