‘ट’ से शुरू होने वाले मुहावरें

‘ट’ से शुरू होने वाले मुहावरे (अर्थ एवं वाक्य प्रयोग सहित)

यहाँ ‘‘ शब्द के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग सहित दिए जा रहे है।

'ट' से शुरू होने वाले मुहावरें

1. टाँग अड़ाना – अड़चन डालना
वाक्य प्रयोग : किसी के काम में टाँग अड़ाना अच्छी आदत नहीं है।

2. टका-सा जबाब देना – साफ़ इनकार करना
वाक्य प्रयोग : मैने अशोक को एक काम करने के लिए कहा तो उसने मुझे टका-सा जबाब दे दिया।

3. टस से मस न होना – कुछ भी प्रभाव न पड़ना
वाक्य प्रयोग : पिता के बार-बार समझाने पर भी गगन टस से मस नहीं हुआ।

4. टोपी उछालना – निरादर करना
वाक्य प्रयोग : नरेंद्र के पास मत जाना, क्योंकि वह हर किसी की टोपी उछालता फिरता है।

5. टंटा खड़ा करना – झगड़ा करना
वाक्य प्रयोग : छोटी-सी बात पर ही सुनीता ने टंटा खड़ा कर दिया।

6. टके के तीन – बहुत सस्ता
वाक्य प्रयोग : गाँव में तो सब्जियाँ टके की तीन मिल जाती है। 

7. टके को भी न पूछना – कोई महत्व न देना
वाक्य प्रयोग : सेठजी मनोज को टके भी नहीं पूछते, फिर भी वह उनके गुण गाता रहता है।

8. टके सेर मिलना – बहुत सस्ता मिलना
वाक्य प्रयोग : गर्मियों में आम टके सेर मिल जाते हैं।

9. टर-टर करना – बकवास करना / व्यर्थ में बोलते रहना
वाक्य प्रयोग : टर-टर करने से काम नहीं चलेगा, मेहनत तो करनी ही पड़ेगी। 

10. टाँग खींचना – किसी के बनते हुए काम में बाधा डालना
वाक्य प्रयोग : लोकेश के द्वारा टाँग खींचने के कारण मुझे अच्छी नौकरी नहीं मिल पाई।

11. टाँग तोड़ना – सजा देना / सजा देने की धमकी देना
वाक्य प्रयोग : संदीप यदि तुमने मेरा काम बिगाड़ा तो मैं तुम्हारी टाँग तोड़ दूँगा।

12. टुकड़ों पर पलना – दूसरे की कमाई पर गुजारा करना
वाक्य प्रयोग : नौकरी चले के कारण मोहित अपने चाचा के टुकड़ों पर पल रहा है।

13. टें बोलना – मर जाना
वाक्य प्रयोग : नानाजी कोरोना बीमारी से टें बोल गए।

14. टेढ़ी खीर – अत्यन्त कठिन कार्य
वाक्य प्रयोग : डॉक्टर की पढ़ाई पूरी करना बहुत टेढ़ी खीर है।

15. टक्कर खाना – बराबरी करना
वाक्य प्रयोग : हमेशा समझदार लोगों से ही टक्कर लेनी चाहिए।

16. टपक पड़ना – सहसा आ जाना
वाक्य प्रयोग : मेरा मित्र दोपहर में अचानक टपक पड़ा, जिस कारण मैं पढ़ाई नहीं कर पाया।

17. टाँय-टाँय फिस – तैयारी अधिक परिणाम तुच्छ
वाक्य प्रयोग : समीर ने इतनी मेहनत की, पर परिणाम टाँय-टाँय फिस निकला।

18. टालमटोल करना – बहाना बनाना
वाक्य प्रयोग : रमन से जब भी कुछ काम बोलो तो वह हमेशा ही टालमटोल कर देता है। 

19. टीस मारना / उठना – कसक / दर्द होना
वाक्य प्रयोग : चोट के कारण पैर में टीस उठ रही है।

20. टुकुर-टुकुर देखना – टकटकी लगाकर देखना
वाक्य प्रयोग : मेले में छोटा-सा बच्चा सबको टुकुर-टुकुर देखे जा रहा था।

21. टूट पड़ना – आक्रमण करना
वाक्य प्रयोग : चोर को देखते ही सारे गाँव वाले उस पर टूट पड़े।

22. टोह लेना – पता लगाना
वाक्य प्रयोग : मेरी बॉल जंगल में चली गई है, अब उसकी टोह लेना आसान नहीं है।

23. टका-सा मुँह लेकर रह जाना – लज्जित हो जाना
वाक्य प्रयोग : मास्टरजी ने जब आशीष को थप्पड़ मारा तो वह टका सा मुँह लेकर रह गया ।

24. टट्टी की आड़ में शिकार खेलना – छिपकर बुरा काम करना / कोई चाल चलना
वाक्य प्रयोग : टट्टी की आड़ में शिकार खेलना सुमन की आदत है।

25. टाट उलटना – व्यापारी का अपने को दिवालिया घोषित कर देना
वाक्य प्रयोग : कोरोना के कारण व्यवसाय में हुए घाटे से दिनेश का टाट उलट गया।

26. टें-टें-पों-पों – व्यर्थ हल्ला करना
वाक्य प्रयोग : तुम्हारा सभी काम हो गया, तो फिर क्यों टें-​टें-पों-पों कर रहे हो?

27. टाँग पसारकर सोना – निश्चिंत होकर सोना
वाक्य प्रयोग : परीक्षा समाप्त होते ही दलजीत टाँग पसारकर सो गया।


अन्य अक्षरों से मुहावरें

| | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | त्र | | | | | | | | | | | | | | | | |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!