‘फ’ से शुरू होने वाले मुहावरें
‘फ’ से शुरू होने वाले मुहावरे (अर्थ एवं वाक्य प्रयोग सहित)
यहाँ ‘फ‘ शब्द के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग सहित दिए जा रहे है।
1. फलना-फूलना – तरक्की करना
वाक्य प्रयोग : बेटा तुमने मेरी बहुत सेवा की है, मेरा आशीर्वाद है कि तुम खूब फलना-फूलना।
2. फटे में पाँव देना – दूसरे की विपत्ति अपने ऊपर लेना
वाक्य प्रयोग : मेहता जी के बेटे की तो फटे में पाँव देने की आदत है।
3. फल चखना – कुपरिणाम भुगतना
वाक्य प्रयोग : रणवीर, तुम्हें अपने किए का फल जरूर चखना पड़ेगा।
4. फुलझड़ी छोड़ना – कटाक्ष करना
वाक्य प्रयोग : जीतेन्द्र तो कोई न कोई बात पर फुलझड़ी छोड़ता ही रहता है।
5. फूट डालना – मतभेद पैदा करना
वाक्य प्रयोग : अंग्रेजों ने भारतियों में फूट डाल कर भारत पर कब्ज़ा कर किया था।
6. फूला न समाना – अत्यन्त आनन्दित होना
वाक्य प्रयोग : नया लैपटॉप मिलते ही ऋषभ फूला नहीं समाया।
7. फूँककर पहाड़ उड़ाना – असंभव कार्य करना
वाक्य प्रयोग : अरविन्द एवेरेस्ट पर चढ़कर फूँककर पहाड़ उड़ाना चाहता है।
8. फूंक-फूंक कर कदम रखना – सोच-समझकर काम करना
वाक्य प्रयोग : सागर व्यापार में एक बार नुकसान झेलने के बाद अब तो फूंक-फूंक कर कदम रखता है।
9. फूटी आँखों न सुहाना – तनिक भी अच्छा न लगना
वाक्य प्रयोग : गलत बात बोलने वाले लोग मुझे फूटी आँख नहीं सुहाते।
10. फटे हाल होना – बहुत गरीब होना
वाक्य प्रयोग : नौकरी जानने से रफ़ीक फटे हाल हो गया है।
11. फूँक निकल जाना – भयभीत होना
वाक्य प्रयोग : प्रधानाचार्य के आते सब बच्चों की फूँक निकल जाती है।
12. फूटी कौड़ी भी न होना – बहुत गरीब होना
वाक्य प्रयोग : मेरे पास तुम्हें देने के लिए फूटी कौड़ी भी नहीं है।
13. फूट-फूट कर रोना – बहुत रोना
वाक्य प्रयोग : परीक्षा में फेल होने की खबर सुनकर सरिता फूट-फूट कर रोने लगी।
14. फूलकर कुप्पा हो जाना – बहुत खुश होना
वाक्य प्रयोग : बेटे की सरकारी नौकरी लगने की खबर सुनते ही वर्मा जी फूलकर कुप्पा हो गए।
15. फंदे में फँसना – जाल में फँसना
वाक्य प्रयोग : भोला तो बदमाशों के फंदे में फँस गया है, हमें उसकी मदद करनी चाहिए।
16. फंदे में पड़ना – धोखे में पड़ना
वाक्य प्रयोग : रमेश जैसा चतुर व्यक्ति कभी किसी के फंदे में नहीं पड़ सकता।
17. फब्तियाँ कसना – व्यंग्य करना
वाक्य प्रयोग : दूसरों पर फब्तियाँ कसना बुरी बात है।
18. फाख्ता उड़ाना – मौज-मस्ती करना
वाक्य प्रयोग : राजू अपने पिता के पैसों पर फाख्ता उड़ाता रहता है।
19. फूल सूँघकर रहना – बहुत थोड़ा खाना
वाक्य प्रयोग : विमला तो फूल सूंघकर रहती है, कुछ खाती ही नहीं है।
20. फ़ूलों से तौला जाना – अत्यंत कोमल होना
वाक्य प्रयोग : गरिमा की बेटी तो फूलों से तौली जाती है।
21. फफोले फोड़ना – वैर साधना
वाक्य प्रयोग : मालिक ने गुस्से में अपने दिल के फफोले कर्मचारियों पर फोड़ दिए।
22. फूल झड़ना – मधुर बोलना
वाक्य प्रयोग : सपना की आवाज से तो फूल झड़ते हैं।
अन्य अक्षरों से मुहावरें
अ | आ | इ | ई | उ | ऊ | ए | ऐ | ओ | औ | क | ख | ग | घ | च | छ | ज | झ | ट | ठ | ड | ढ | त | त्र | थ | द | ध | न | प | फ | ब | भ | म | य | र | ल | व | श | ष | स | ह