‘आ’ से शुरू होने वाले मुहावरें

‘आ’ से शुरू होने वाले मुहावरे (अर्थ एवं वाक्य प्रयोग सहित)

यहाँ ‘‘ शब्द के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग सहित दिए जा रहे है।

'आ' से शुरू होने वाले मुहावरें

1. आँख भर आना – आँसू आना
वाक्य प्रयोग : बेटी की विदाई पर माँ की आखें भर आयी।

2. आँखों में बसना – हृदय में समाना
वाक्य प्रयोग : वह इतना सुंदर है कि उसका रूप मेरी आखों में बस गया है।

3. आँखे खुलना – सचेत होना
वाक्य प्रयोग : ठोकर खाने के बाद ही कुछ लोगों की आँखे खुलती है।

4. आँख का तारा – बहुत प्यारा
वाक्य प्रयोग : बच्चा हमेशा अपने माँ-बाप की आँखों का तारा होता है।

5. आँखे दिखाना – क्रोध करना
वाक्य प्रयोग : राम से मैंने सच बातें कह दी, तो वह मुझे आँख दिखाने लगा।

6. आसमान से बातें करना – बहुत ऊँचा होना
वाक्य प्रयोग : आजकल ऐसी इमारते बनने लगी हैं, जो आसमान से बातें करती हैं।

7. आँच न आने देना – जरा भी कष्ट न आने देना
वाक्य प्रयोग : तुम निश्चिन्त रहो। तुम पर आँच न आने दूँगा।

8. आठ-आठ आँसू रोना – बुरी तरह पछताना
वाक्य प्रयोग : इस उमर में पढ़ाई नहीं की, तो आठ-आठ आँसू रोना पड़ेगा।

9. आसन डोलना – विचलित होना
वाक्य प्रयोग : धन के आगे ईमान का भी आसन डोल जाता है।

10. आस्तीन का साँप – कपटी मित्र
वाक्य प्रयोग : उससे सावधान रहो, वह आस्तीन का साँप है।

11. आसमान टूट पड़ना – गजब का संकट पड़ना
वाक्य प्रयोग : पाँच लोगों को खाना खिलाने में ऐसा क्या आसमान टूट पड़ा कि तुम इतना परेशान हो ?

12. आकाश छूना – बहुत तरक्की करना
वाक्य प्रयोग : ऋषभ एक दिन अवश्य आकाश छूएगा।

13. आकाश-पाताल एक करना – अत्यधिक परिश्रम करना
वाक्य प्रयोग : सूरज ने डॉक्टर बनने के लिए आकाश-पाताल एक कर दिया।

14. आकाश-पाताल का अंतर होना – बहुत अधिक अंतर होना
वाक्य प्रयोग : कहाँ मैं और कहाँ वो, हम दोनों में आकाश-पाताल का अंतर है।

15. आँच आना – हानि या कष्ट पहुँचना
वाक्य प्रयोग : जब भगवान हमारे साथ हैं तो हमें भला कैसे आँच आ सकती है।

16. आँचल पसारना – प्रार्थना करना / किसी से कुछ माँगना
वाक्य प्रयोग : ईश्वर से आँचल पसारकर यही माँगना चाहिए कि वह हमेशा हम पर कृपा करे। 

17. आँतें बुलबुलाना – बहुत भूख लगना
वाक्य प्रयोग : मैंने कल से कुछ नहीं खाया इसलिए मेरी आँतें कुलबुला रही हैं।

18. आँतों में बल पड़ना – पेट में दर्द होना
वाक्य प्रयोग : बासी खाना खाकर मेरी आँतों में बल पड़ गए।

19. आँधी के आम होना – बहुत सस्ता होना
वाक्य प्रयोग : आजकल तो टमाटर आँधी के आम हो रहे हैं, चाहे जितने ले लो।

20. आँसू पीना या पीकर रहना – दुःख या कष्ट में भी शांत रहना
वाक्य प्रयोग : मोहन कक्षा में फेल होने पर वह आँसू पीकर रह गया।

21. आकाश का फूल होना – अप्राप्य वस्तु
वाक्य प्रयोग : जयपुर में घर खरीदना तो आजकल आकाश का फूल हो रहा हैं।

22. आकाश के तारे तोड़ लाना – असंभव कार्य करना
वाक्य प्रयोग : रोहन ने कक्षा में प्रथम आकर आकाश के तारे तोड़ने का काम किया। 

23. आग उगलना – कड़वी बातें कहना
वाक्य प्रयोग : विवेक अशोक को देखकर हमेशा आग उगलता रहता है। 

24. आकाश से बातें करना – अत्यधिक ऊँचा होना
वाक्य प्रयोग : दुबई की इमारतें तो आकाश से बातें करती हैं।

25. आग बबूला होना – अत्यधिक क्रोध करना 
वाक्य प्रयोग : आजकल बच्चे जरा-सी बात पर ही आग बबूला हो जाते हैं।

26. आग पर लोटना – ईर्ष्या से जलना
वाक्य प्रयोग : हमें कभी भी किसी की ख़ुशी देखकर आग पर लोटना नहीं चाहिए। 

27. आग में घी डालना – क्रोध को और भड़काना
वाक्य प्रयोग : मोहन ने आज तो अपनी बात से आग में घी डाल दिया।

28. आग लगने पर कुआँ खोदना – विपत्ति आने पर प्रयास करना
वाक्य प्रयोग : रवि परीक्षा की तैयारी पहले से कर लो, आग लगने पर कुआँ खोदना ठीक नहीं।

29. आग लगाकर तमाशा देखना – दूसरों में झगड़ा कराके अलग हो जाना
वाक्य प्रयोग : यश तो आग लगाकर तमाशा देखने वालो में से है, वह तुम्हारी क्या मदद करेगा।

30. आटे-दाल का भाव मालूम होना – दुनियादारी का ज्ञान होना / कटु परिस्थिति का अनुभव होना
वाक्य प्रयोग : पिता की मृत्यु होने के बाद दिनेश को आटे-दाल का भाव मालूम हो गया।

31. आग से खेलना – खतरनाक काम करना
वाक्य प्रयोग : मित्र, जुआ खेलना बंद कर दो, तुम क्यों आग से खेल रहे हो?

32. आग हो जाना – अत्यन्त क्रोधित हो जाना
वाक्य प्रयोग : दुर्योधन के स्वभाव से सब परिचित थे, वह एक ही पल में आग हो जाता था। 

33. आगा-पीछा न सोचना – कार्य करते समय हानि-लाभ के बारे में न सोचना
वाक्य प्रयोग : कुछ लोग काम करने से पहले आगा-पीछा नहीं सोचते।

34. आज-कल करना – टालमटोल करना
वाक्य प्रयोग : सरकारी दफ्तर में कोई काम नहीं करता, सब आज-कल करते हैं।

35. आटे के साथ घुन पिसना – अपराधी के साथ निर्दोष को भी सजा मिलना
वाक्य प्रयोग : हमेशा अच्छी संगत में ही रहना चाहिए क्योंकि कभी – कभी आटे के साथ घुन भी पिस जाता है। 

36. आड़े हाथों लेना – झिड़कना / बुरा-भला कहना
वाक्य प्रयोग : विद्यार्थी ने जब होमवर्क नहीं किया तो अध्यापक ने कक्षा में उसे आड़े हाथों लिया।

37. आधा तीतर, आधा बटेर – बेमेल वस्तुएँ
वाक्य प्रयोग : कमल तो आधा तीतर, आधा बटेर है, वह धोती-कुर्ते के साथ जूते पहनता हैं।

38. आसमान पर उड़ना – थोड़ा पैसा पाकर इतराना
वाक्य प्रयोग : थोड़ी-सी तरक्की होते ही, वह तो आसमान पर उड़ने लगा है।

39. आसमान पर चढ़ना – बहुत अभिमान करना 
वाक्य प्रयोग : आजकल तो शशि का मिजाज आसमान पर चढ़ा रहता है।

40. आसमान पर थूकना – किसी महान् व्यक्ति को बुरा-भला कहना
वाक्य प्रयोग : महात्मा गाँधी एक महान् देशभक्त थे, उनके बारे में कुछ कहना आसमान पर थूकने जैसा है।

41. आसमान पर मिजाज होना – अत्यधिक अभिमान होना
वाक्य प्रयोग : उसके आसमान पर मिजाज होने ही थे इतना पैसा जो आ गया है उसके पास।

42. आसमान सिर पर उठाना – अत्यधिक ऊधम मचाना
वाक्य प्रयोग : अध्यापक के कक्षा से चले जाने पर बच्चों ने आसमान सिर पर उठा लिया।

43. आसमान सिर पर टूटना – बहुत मुसीबत आना
वाक्य प्रयोग : पिता के मृत्यु के बाद शुभम के सिर पर आसमान टूट पड़ा।

44. आसमान से गिरे, खजूर में अटके – एक परेशानी से निकलकर दूसरी परेशानी में आना
वाक्य प्रयोग : मोहन अपनी माँ की मार से तो बच गया परन्तु पिता जी से डाँट खाकर उसकी हालत आसमान से गिरे, खजूर में अटके जैसी हो गयी थी।

45. आस्तीन चढ़ाना – लड़ने को तैयार होना
वाक्य प्रयोग : सेना ने घाटी पर आतंकवादियों को देखते ही आस्तीन चढ़ा ली।

46. आह लेना – बद्दुआ लेना
वाक्य प्रयोग : कभी ऐसा काम ही क्यों करो कि तुम्हें किसी की आह लेनी पड़े?

47. अंग-अंग ढीला होना – अत्यधिक थक जाना
वाक्य प्रयोग : रोहन ने माता वैष्णो देवी  की यात्रा पैदल ही पूरी की, लेकिन जब वह लौटकर आया तो उसका अंग अंग ढीला था।

48. आखिरी साँसें गिनना – मरणासन्न होना
वाक्य प्रयोग : शान्तनु के पिता जी आखिरी साँस ले रहे है, क्योंकि सभी डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है।

49. आग देना – मृतक का दाह-संस्कार करना
वाक्य प्रयोग : मित्र के नाते ही दुर्योधन ने कर्ण की चिता को आग देने का कार्य किया था।

50. आफत का मारा – दु:खी
वाक्य प्रयोग : कोरोना वायरस के चलते जीतू की नौकरी चली गयी इसीलिए वह ट्यूशन पढ़ाने लगा। आफत का मारा बेचारा क्या करता?

51. आफत मोल लेना – व्यर्थ का झगड़ा मोल लेना
वाक्य प्रयोग : तुमको समझाया था कि वहाँ जाना मतलब आफत मोल लेना है।

52. आव देखा न ताव – बिना सोच-विचार के काम करना
वाक्य प्रयोग : कृष्णा की मम्मी ने आव देखा न ताव बस उसकी पिटाई कर दी।

53. आहुति देना – जान न्योछावर करना / बलिदान देना
वाक्य प्रयोग : वीर जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना ही देश के लिए हमेशा अपनी आहुति दी है।

54. आग का पुतला – क्रोधी
वाक्य प्रयोग : रावण एक आग का पुतला था।

55. आग पर आग डालना – जले को जलाना
वाक्य प्रयोग : महाभारत में मामा शकुनि दुर्योधन से हर बात पर आग पर आग डालने का कार्य करवाता था, क्योंकि वह पांडवो से ईर्ष्या करता था।

56. आग पर पानी डालना – क्रोध को शांत करना
वाक्य प्रयोग : जब दो मित्रों के बीच ज्यादा ही तू तू मैं मैं होने लगी, तो उनके अध्यापक ने आग पर पानी डाल दिया।

57. आग पानी का बैर – सहज वैर
वाक्य प्रयोग : मुकेश और मनीषा को समझाना तो बहुत ही मुश्किल है, उनमें तो आग पानी का बैर है ।

58. आग बोना – चुगली करना
वाक्य प्रयोग : तुम्हारी आग बोने की नीति कब समाप्त होगी।

59. आग लगाकर पानी को दौड़ाना – पहले झगड़ा लगाकर फिर उसे शांत करने का प्रयत्न करना
वाक्य प्रयोग : राहुल ने पहले हम दोनों के बीच में आग लगाई फिर पानी को लेकर दौड़ने लगा।

60. आग से पानी होना – क्रोध करने के बाद शांत हो जाना
वाक्य प्रयोग : तुम्हारे मित्र को आग से पानी होने में समय नहीं लगता।

61. आग में कूद पड़ना – खतरा मोल लेना / मुसीबत मोल लेना
वाक्य प्रयोग : मोहन तो यारों का यार है, दोस्तों के लिए तो हमेशा आग में कूद जाने को भी तैयार रहता है।

62. आन की आन में – फौरन ही, तुरंत
वाक्य प्रयोग : मेरा मित्र आन की आन आ गया, इसे कहते हैं सच्ची दोस्ती।

63. आन रखना – मान रखना
वाक्य प्रयोग : भगवान सदैव अपने भगत की आन रखते है।

64. आसमान दिखाना – पराजित करना / परास्त करना
वाक्य प्रयोग : भारतीय जवानों ने सदैव अपने दुश्मनों को आसमान दिखाया है।

65. आड़े आना – नुकसानदेह / बाधक होना
वाक्य प्रयोग : तुम्हारा आड़े आना खतरे की घंटी है।

66. अगिया बैताल – क्रोधी, हानि पहुँचाने वाला व्यक्ति
वाक्य प्रयोग : दानवों ने अगिया बैताल जैसा कार्य किया, जिससे भगवान विष्णु ने धरती पर अवतार लेकर उनका विनाश किया।

67. आठ-आठ आँसू बहाना – बहुत रोना
वाक्य प्रयोग : रमा की माँ की मृत्यु पर सभी आठ-आठ आँसू बहाने लगे।

68. आँख या आँखों का तेल निकालना – महीन काम करना जिससे आँखों पर बहुत जोर पड़े
वाक्य प्रयोग : सारे दिन सुई में धागा पिरोते-पिरोते मेरी आँखों का तेल निकल गया।

69. आँख-कान खुले रखना – बहुत सर्तक रहना
वाक्य प्रयोग : सड़क पार करते समय हमें अपने आँख-कान खुले रखने चाहिए, वरना कोई भी दुर्घटना घट सकती हैं।

70. आँख का पानी गिरना / आँख का पानी मर जाना – निर्लज्ज होना
वाक्य प्रयोग : बबलू की आँख का पानी मर गया हैं, वह तो अपने पिता के सामने भी जुआ खेलता है।

71. आँखों की पट्टी खुलना – भ्रम दूर होना
वाक्य प्रयोग : अशोक के आँख की पट्टी तब खुली जब ठग उसे ठगकर चला गया।

72. आँखें निकालना – क्रोधपूर्वक देखना
वाक्य प्रयोग : अरे मित्र! शैतानी मत करो, मास्टर जी आँखें निकाल रहे हैं।

73. आँखें नीची होना – लज्जित होना
वाक्य प्रयोग : बेटे के चोरी करते हुए पकड़े जाने पर तो रमेश की आँखें नीची हो गई।

74. आँखें फाड़ कर देखना – आश्चर्य से देखना
वाक्य प्रयोग : कल हमारे स्कूल में मंत्री जी आए तो सब बच्चे आँखें फाड़कर देखने लगे।

75. आँखें बंद होना – मर जाना
वाक्य प्रयोग : बीमार होने के कुछ दिन बाद ही रामलाल की आँखें बन्द हो गई।

76. आँखें बिछाना – प्रेम से स्वागत करना
वाक्य प्रयोग : घर में अतिथि के आने पर सबने आँखें बिछा दीं।

77. आँखें मूँदकर रखना – बिना सोचे-समझे करना
वाक्य प्रयोग : अमन ने अपने बेटे को समझाया कि हमें कोई काम आँख मूँदकर नहीं करना चाहिए।

78. आँखों में चुभना – बुरा लगना
वाक्य प्रयोग : लाल रंग मेरी आँखों में बहुत चुभता है।

79. आँखें चार होना – आमने-सामने होना
वाक्य प्रयोग : आज तो पार्क में साहिल और मेरी आँखें चार हो गई।

80. आँखें चुराना – नजर बचाना / अपने को छिपाना
वाक्य प्रयोग :  जब से मैंने रजत को काम करने के लिए कहा है, तब से वह मेरे से आँखे चुराता है।

81. आँखों में खून उतरना – अधिक क्रोध करना
वाक्य प्रयोग : बेटे के जुआ खेलने की बात सुनकर पिता की आँखों में खून उतर आया।

82. आँखें फेर लेना – उदासीन हो जाना
वाक्य प्रयोग : अपना काम करवाने के बाद श्याम ने मेरे से आँखें फेर ली।

83. आँख मारना – इशारा करना
वाक्य प्रयोग : राजू ने आँख मारकर मुझे यहाँ बुलाया है।

84. आँखों में धूल झोंकना – धोखा देना
वाक्य प्रयोग : जितेश तो अच्छों-अच्छों की आँखों में धूल झोंक सकता है।

85. आँखों का काँटा होना – शत्रु होना
वाक्य प्रयोग : राजेश तो आजकल मेरी आँखों का काँटा हो रहा है।

86. आँखों में पानी होना – शर्म-लिहाज होना
वाक्य प्रयोग : अगर लता की आँखों में पानी होता तो वह सबके सामने अपनी माँ का अपमान नहीं करती।

87. आँखों में समाना – हमेशा ध्यान में रहना
वाक्य प्रयोग : भगवान श्रीकृष्ण तो सूरदास की आँखों में समाये हुए हैं।

88. आँखों से अंगारे या आग बरसना – अत्यधिक क्रोध आना
वाक्य प्रयोग : जब मदन ने अपने पिता से झूठ बोला तो उनकी आँखों से अंगारे बरसने लगे।

89. आँखों से उतरना – सम्मान कम होना
वाक्य प्रयोग : करीम तो मास्टर जी की आँखों से उतर गया है।

90. आँखों से चिनगारियाँ निकलना – गुस्से या क्रोध से आँखें लाल होना
वाक्य प्रयोग : अमित के अपशब्द सुनकर तो मेरी आँखों से चिनगारियाँ निकलने लगी।

91. आँखों में सरसों फूलना – हरियाली ही हरियाली दिखाई देना / मन उल्लास से भरना
वाक्य प्रयोग : जब अशोक की लॉटरी खुली तो उसकी आँखों में सरसों फूलने लगी।

92. आँखों से परदा हटना – असलियत का पता लगना
वाक्य प्रयोग : पहले मैं अमन को बहुत ईमानदार समझता था, लेकिन अब मेरी आँखों से परदा हट चुका है।

93. आँखों पर पर्दा पड़ना – जानकारी न होना / भले-बुरे की पहचान न होना
वाक्य प्रयोग : अभिमान के कारण उमा की आँखों पर पर्दा पड़ा हुआ है।

94. आँखों पर बिठाना – बहुत आदर-सत्कार करना
वाक्य प्रयोग : रवि को उसकी ससुराल में सब लोग अपनी आँखों पर बिठाते हैं।

95. आँखें आना – आँखों में लाली या सूजन आ जाना
वाक्य प्रयोग : रमा की आँखें आ गई हैं, इसलिए उसने काला चश्मा लगा रखा है। 

96. आँख उठाना – नुकसान करने की कोशिश करना
वाक्य प्रयोग : गोपाल तुम मेरी तरफआँख उठाने की कोशिश भी मत करना।

97. आँखें पथरा जाना – राह देखते-देखते थक जाना
वाक्य प्रयोग : श्रीकृष्ण के वापिस लौटकर आने की प्रतीक्षा में गोपियों की आँखें पथरा गई।

98. आँखों में घर करना – मन में जगह बना लेना
वाक्य प्रयोग : होशियार बच्चें सभी अध्यापकों की आँखों में घर कर लेते हैं।

99. आँखों में चर्बी छाना – घमंड में चूर होना
वाक्य प्रयोग : थोड़ा-सा पैसा आते ही मुदित की आँखों में चर्बी छा गई।

100. आँख लगना – प्रेम करना / जरा-सी नींद आना
वाक्य प्रयोग : रात में देर तक पढ़ते हुए अचानक मेरी आँख लग गई।

101. आँखों में रात काटना – चिंता या कष्ट के कारण सो न पाना
वाक्य प्रयोग : परीक्षा की चिंता के कारण मीरा ने आँखों में रात काटी। 

102. आँखें ठंडी होना – शांति मिलना / आँखें ठंढी होना
वाक्य प्रयोग : खेत में अपनी फसल को देखकर किसान की आँखें ठंडी हो गई। 

103. आँखें लड़ना – प्रेम होना
वाक्य प्रयोग : पहली बार मिलते ही अरुण और नेहा की आँखें लड़ गई।

104. आँखों में खटकना – बुरा लगना
वाक्य प्रयोग : जतिन तो हमेशा ही सबकी आँखों में खटकता है। 

105. आँख का अंधा, गाँठ का पूरा – मूर्ख धनवान
वाक्य प्रयोग : रामसिंह तो आँख का अंधा, गाँठ का पूरा है। 

106. आँखों की किरकिरी होना – शत्रु होना
वाक्य प्रयोग : लालसिंह स्कूल में सबके आँखों की किरकिरी हो गया है।

107. आँखों का प्यारा या पुतली होना – बहुत प्यारा होना
वाक्य प्रयोग : छोटे बच्चें सबकी आँखों के प्यारे होते हैं।

108. आँखें सेंकना – सुंदर वस्तु को देखते रहना
वाक्य प्रयोग : कमला तो मंदिर में भगवान की सुन्दर छवि को देखकर अपनी आँखें सेकती रहती है। 

109. आँसू पोंछना – धीरज बँधाना
वाक्य प्रयोग : मुसीबत आने पर धीरज ने अपने मित्र के आँसू पोछें। 

110. आँसू बहाना – खूब रोना
वाक्य प्रयोग : रीना सुबह से बिना मतलब ही आँसू बहा रही है।

111. आँसू पी जाना – दुःख को छिपा लेना
वाक्य प्रयोग : सतीश ने पिता की मृत्यु हो जाने पर भी अपने आँसू पी लिए।


अन्य अक्षरों से मुहावरें

| | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | त्र | | | | | | | | | | | | | | | | |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!