‘र’ से शुरू होने वाले मुहावरें

‘र’ से शुरू होने वाले मुहावरे (अर्थ एवं वाक्य प्रयोग सहित)

यहाँ ‘‘ शब्द के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग सहित दिए जा रहे है।

'र' से शुरू होने वाले मुहावरें

1. रंग जमना – धाक जमना
वाक्य प्रयोग : इंटरस्टेट डांस कॉम्पटीशन ने हमारे स्कूल की टीम ने अपना रंग जमा दिया ।

2. रंग बदलना – परिवर्तन होना
वाक्य प्रयोग : दीपक विदेश क्या घूम आया, उसका तो  रंग ही बदला गया।

3. रंग में भंग पड़ना – विघ्न या बाधा पड़ना
वाक्य प्रयोग : फ़िल्म देखते हुए बार-बार बिजली जाने से रंग में भंग पड़ गया।

4. रंग उड़ना / रंग उतरना – फीका होना
वाक्य प्रयोग : सबके सामने पोल खुलने पर आशिफ़ का तो रंग ही उड़ गया।

5. रंग चढ़ना – प्रभावित होना
वाक्य प्रयोग : विदेश से आने के बाद से गोपाल पर तो वहीं का रंग चढ़ गया है।

6. रंग जमाना – रौब जमाना
वाक्य प्रयोग : ऑफिस में नया मैनेजर सब पर अपना रंग जमा रहा है।

7. रंग में ढलना – किसी के प्रभाव में आना
वाक्य प्रयोग : गर्वित बदमाशों के साथ रहकर उन्हीं के रंग में ढल गया है।

8. रंग में भंग पड़ना – खुशी में बाधा पड़ना
वाक्य प्रयोग : गोपी की शादी में तेज आंधी तूफान ने रंग में भंग डाल दिया।

9. रंग लाना – प्रभाव दिखाना
वाक्य प्रयोग : अध्यापक ने बच्चों को समझाया कि मेहनत हमेशा रंग लाती है। 

10. रंगा सियार – धोखेबाज आदमी
वाक्य प्रयोग : गिरीश तो रंगा सियार है, उस पर कभी विश्वास मत करना।

11. रफू चक्कर होना – गायब होना
वाक्य प्रयोग : पुलिस को देखते ही चोर रफू चक्कर हो गया।

12. राई से पर्वत या पहाड़ बनाना – छोटे से बड़ा होना
वाक्य प्रयोग : सरला छोटी-सी बात को भी राई से पर्वत कर देती है।

13. राई का पर्वत या पहाड़  होना – बात का बतंगड़ होना
वाक्य प्रयोग : छोटी बातों को अगर समय से न सुलझाया जाए तो वह राई का पहाड़ हो जाती हैं।

14. राई-काई करना – छिन्न-भिन्न करना
वाक्य प्रयोग : पुलिस ने जरा-सी देर में ही सारी भीड़ को राई-काई कर दिया।

15. रंगे हाथों पकड़ना – अपराध करते हुए पकड़ना
वाक्य प्रयोग : मोनू को उसके पिताजी ने चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

16. रास्ते का काँटा – उन्नति या प्रगति में बाधक
वाक्य प्रयोग : मास्टरजी कहते हैं कि हमें किसी के रास्ते का काँटा नहीं बनना चाहिए।

17. राह में रोड़ा पड़ना – काम में बाधा आना
वाक्य प्रयोग : साहसी लोग राह में रोड़े पड़ने पर भी कभी नहीं रुकते।

18. रात-दिन एक करना – निरन्तर कठिन परिश्रम करना
वाक्य प्रयोग : कक्षा में प्रथम आने के लिए लता ने रात-दिन एक कर दिया। 

19. राम नाम सत्त हो जाना – मर जाना
वाक्य प्रयोग : आज सुबह ही कोमल की दादी का राम नाम सत्त हो गया।

20. रामराम होना – मुलाकात होना
वाक्य प्रयोग : मंदिर जाने के बहाने सबसे रामराम हो जाती है।

21. रास्ता देखना – इन्तजार करना
वाक्य प्रयोग : मंजू सुबह से मेहमानों का रास्ता देख रही है।

22. रास्ते पर लाना – सुधारना
वाक्य प्रयोग : लोकेश ने अपने पुत्र को रास्ते पर लाने के लिए उसे बोर्डिंग स्कूल भेज दिया।

23. रुपया पानी में फेंकना – रुपया व्यर्थ खर्च करना
वाक्य प्रयोग : बंजर ज़मीन खरीदकर रामसिंह ने रुपया पानी में फ़ेंक दिया है।

24. रोटी चलाना – भरण-पोषण करना
वाक्य प्रयोग : शीला जैसे-तैसे मजदूरी करके अपनी रोटी चला रही है।

25. रोशनी डालना – स्पष्ट करना
वाक्य प्रयोग : अध्यापक कक्षा में कठिन विषयों पर अच्छे से रोशनी डालते हैं।

26. रट लगाना – बार-बार एक ही बात करना
वाक्य प्रयोग : गोलू सुबह से घूमने जाने की रट लगाए हुए है।

27. रत्ती भर – जरा-सा
वाक्य प्रयोग : मुझे शैलेश की बातों पर रत्ती भर भी विश्वास नहीं है।

28. रफा-दफा करना – फैसला करना
वाक्य प्रयोग : सरपंच ने गाँव वालो को समझा-बुझा कर झगड़े को रफा दफा कर दिया।

29. रहम खाना – दया करना
वाक्य प्रयोग : सेठ जी ने उस बेचारे पर रहम खाकर उसका सारा कर्जा माफ कर दिया।

30. राग अलापना – अपनी कहते जाना, दूसरे की न सुनना
वाक्य प्रयोग : सतीश अपना ही राग अलापता रहता है, किसी दूसरे की सुनता ही नहीं।

31. रामबाण औषधि – अचूक दवा
वाक्य प्रयोग : योग ही समस्त रोगों की रामबाण औषधि है।

32. रास आना – अनुकूल होना
वाक्य प्रयोग : चलो अच्छा है कि विमल को उसका नया तो ऑफिस रास आ गया है।

33. रास्ता नापना – चले जाना
वाक्य प्रयोग : रवि ने भिखारी से कहा कि मुझे माफ करो और अपना रास्ता नापो।

34. रुपया उड़ाना – धन व्यर्थ में खर्च करना
वाक्य प्रयोग : हेमंत ने जुए में अपने पिता का सारा रुपया उड़ा दिया।

35. रुपया ऐंठना – चालाकी से धन ले लेना
वाक्य प्रयोग : पाखंडी बाबा अंधविश्वास फैलाकर लोगों से पैसा ऐंठ लेते हैं, इसलिए उनसे बचकर रहना।

36. रुपया बरसना – खूब धन प्राप्त होना
वाक्य प्रयोग : ईश्वर की कृपा से मोहन के व्यापार में रुपया बरस रहा है।

37. रूह काँपना – बहुत डरना
वाक्य प्रयोग : रात में श्मशान जाने की बात सोचकर ही मेरी तो रूह काँपने लगती है।

38. रोंगटे खड़े होना – भय, शोक, हर्ष आदि के कारण रोमांचित होना
वाक्य प्रयोग : रात को बिजली चले जाने पर डर के मारे मेरे तो रोंगटे खड़े हो गए।

39. रोजी चलना – जीविका का निर्वाह होना
वाक्य प्रयोग : इतनी महँगाई में तो रोजी चलना भी बहुत कठिन हो गया है।

40. रोड़ा अटकना/अटकाना – विघ्न पड़ना/डालना
वाक्य प्रयोग : हमें किसी के बनते काम में रोड़ा नहीं अटकना चाहिए।

41. रोब में आना – दूसरे के प्रभाव में आना
वाक्य प्रयोग : हमें किसी के भी रोब में आकर गलत काम नहीं करना चाहिए।

42. रस लेना – आनंद लेना
वाक्य प्रयोग : लोकेश हास्य कवि सम्मलेन में बहुत रस लेता है।

43. रस्सी ढीली छोड़ना – ढील देना
वाक्य प्रयोग : कभी भी बच्चों पर ज्य़ादा पाबंदी नहीं लगानी चाहिए, उनकी रस्सी थोड़ी ढीली भी छोड़नी चाहिए।

44. रूई की तरह धुन डालना – खूब पीटना
वाक्य प्रयोग : राजू ने चोर को रूई की तरह धुन डाला।

45. रेल-पेल होना – भीड़-भड़क्का होना
वाक्य प्रयोग : गाँव में मेले में बहुत रेल-पेल हो जाती है।

46. रौनक जाती रहना – कांति समाप्त हो जाना
वाक्य प्रयोग : कंपनी में नुकसान होने के कारण उसके मालिक की रौनक जाती रही।

47. रसातल को पहुँचाना – बर्बाद करना
वाक्य प्रयोग : यदि तुमने मेरा कहना नहीं माना, तो मैं तुम्हें रसातल को पहुँचा दूँगा।

48. राम राज्य – ऐसा राज्य जिसमें बहुत सुख हो
वाक्य प्रयोग : आज के युग में तो राम राज्य मिलना बहुत ही मुश्किल है।

49. राम कहानी सुनाना – अपनी कहानी सुनाना, आपबीती सुनाना
वाक्य प्रयोग : सुमन जब से घर आई है, अपनी राम कहानी सुनाने में लगी हुई है।


अन्य अक्षरों से मुहावरें

| | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | त्र | | | | | | | | | | | | | | | | |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!