‘औ’ से शुरू होने वाले मुहावरें
‘औ’ से शुरू होने वाले मुहावरे (अर्थ एवं वाक्य प्रयोग सहित)
यहाँ ‘औ‘ शब्द के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग सहित दिए जा रहे है।
1. औंधी खोपड़ी – उल्टी बुद्धि
वाक्य प्रयोग : जयेश तो औंधी खोपड़ी का हैं, उससे बात करने फायदा ?
2. औंधे मुँह गिरना – बुरी तरह धोखा खाना
वाक्य प्रयोग : मोहन के साथ काम करके भीम औंधे मुँह गिर गया।
3. औने के पौने करना – खरीद-फरोख्त में पैसे बचाना या चुराना
वाक्य प्रयोग : आदित्य बहुत ही चतुर लड़का है, वह औने-पौने करना अच्छी तरह से जानता है।
4. औने-पौने निकालना या बेचना – कोई वस्तु बहुत कम पैसों में बेचना
वाक्य प्रयोग : रवि को विदेश जाना था इसलिए वह अपना मकान औने-पौने में निकाल रहा है।
अन्य अक्षरों से मुहावरें
अ | आ | इ | ई | उ | ऊ | ए | ऐ | ओ | औ | क | ख | ग | घ | च | छ | ज | झ | ट | ठ | ड | ढ | त | त्र | थ | द | ध | न | प | फ | ब | भ | म | य | र | ल | व | श | ष | स | ह