‘ज’ से शुरू होने वाले मुहावरें
‘ज’ से शुरू होने वाले मुहावरे (अर्थ एवं वाक्य प्रयोग सहित)
यहाँ ‘ज‘ शब्द के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग सहित दिए जा रहे है।
1. जलती आग में घी डालना – क्रोध बढ़ाना
वाक्य प्रयोग : सोनू ने गोपाल की शिकायत करके जलती आग में भी डाल दिया।
2. जमीन आसमान एक करना – बहुत प्रयास करना
वाक्य प्रयोग : कक्षा में प्रथम आने के लिए राहुल ने जमीन आसमान एक कर दिया।
3. जान पर खेलना – साहसिक कार्य
वाक्य प्रयोग : हमारे सैनिक अपनी जान पर खेलकर भी अपने देश की रक्षा करेंगे।
4. जूती चाटना – खुशामद करना / चापलूसी करना
वाक्य प्रयोग : रंजीत ने अफसरों की जूतियाँ चाटकर ही अपने बेटे की सरकारी नौकरी लगवाई है।
5. जड़ उखाड़ना – पूर्ण नाश करना
वाक्य प्रयोग : श्रीराम ने सभी राक्षसों को जड़ से उखाड़कर फ़ेंक दिया था।
6. जहर उगलना – कड़वी बातें कहना / भला-बुरा कहना
वाक्य प्रयोग : पता नहीं क्यों आज रमन अपने पड़ोसी के खिलाफ जहर उगल रहा था।
7. जान खाना – तंग करना
वाक्य प्रयोग : स्कूल की छुट्टी होने के कारण बच्चे आज अपनी माँ की जान खा रहे हैं।
8. जख्म पर नमक छिड़कना – दुःखी या परेशान को और परेशान करना
वाक्य प्रयोग : एक तो मेरे परीक्षा में कम अंक आये हैं और तुम यहाँ आकर जख्म पर नमक छिड़क रहे हो।
9. जख्म हरा हो जाना – पुराने दुःख या कष्ट भरे दिन याद आना
वाक्य प्रयोग : जब भी बाढ़ आती है तो मेरा जख्म हरा हो जाता है, क्योंकि बाढ़ ने मेरा सब कुछ नष्ट कर दिया था।
10. जबान चलाना – अनुचित शब्द कहना
वाक्य प्रयोग : रोहित आजकल बहुत जबान चलाता है।
11. जबान देना – वायदा करना
वाक्य प्रयोग : ईमानदार आदमी वही होता है, जो जबान देकर निभाता है।
12. जबान बन्द करना – तर्क-वितर्क में पराजित करना
वाक्य प्रयोग : आजकल के बच्चे बड़ो-बड़ो की जबान बन्द कर देते हैं।
13. जबान में ताला लगाना – चुप रहने पर विवश करना
वाक्य प्रयोग : कुछ बोलते क्यों नहीं, तुम्हारी जबान में ताला लगा है क्या।
14. जबानी जमा-खर्च करना – मौखिक कार्यवाही करना
वाक्य प्रयोग : सुरेश जबानी जमा-खर्च करने से कुछ नहीं होगा, कुछ ठोस कदम उठाओ।
15. जमाना देखना – बहुत अनुभव होना
वाक्य प्रयोग : मेरी दादी ने जमाना देखा है, उनसे कोई बराबरी नहीं कर सकता।
16. जमीन पर पाँव न पड़ना – अत्यधिक खुश होना
वाक्य प्रयोग : रोहित आज डॉक्टर बन गया है, इसलिए उसके जमीन पर पाँव नहीं पड़ रहे हैं।
17. जमीन में समा जाना – बहुत लज्जित होना
वाक्य प्रयोग : चोरी करते हुए पकड़े जाने पर राजू का सबके सामने अपमान हुआ तो वह जमीन में ही समा गया।
18. जरा-सा मुँह निकल आना – लज्जित होना
वाक्य प्रयोग : चोरी की पोल खुलने पर हेमा का जरा-सा मुँह निकल आया।
19. जल-भुन कर राख होना – बहुत क्रोधित होना
वाक्य प्रयोग : अशोक जरा-सी बात पर जल-भुन कर राख हो जाता है।
20. जल में रहकर मगर से बैर करना – अपने आश्रयदाता से शत्रुता करना
वाक्य प्रयोग : अरे भाई, जल में रहकर मगर से बैर मत करो, वरना नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा।
21. जली-कटी सुनाना – बुरा-भला कहना
वाक्य प्रयोग : अनुज थोड़ी देर से ऑफिस पहुँचा तो मालिक ने उसे जली-कटी सुना दी।
22. जले पर नमक छिड़कना – दुःखी व्यक्ति को और दुःखी करना
वाक्य प्रयोग : पिताजी ने रमन से कहा कि हमें किसी के जले पर नमक नहीं छिड़कना चाहिए।
23. जवाब देना – नौकरी से निकालना
वाक्य प्रयोग : समय पर काम पूरा न होने के कारण रवि को उसके मालिक ने जवाब दे दिया।
24. जहन्नुम में जाना / भाड़ में जाना – बद्दुआ देने से संबंधित है
वाक्य प्रयोग : यदि तुम्हे मेरा कहना नहीं मानना तो जहन्नुम में जाओ।
25. जहर का घूँट पीना – कड़वी बात सुनकर चुप रह जाना
वाक्य प्रयोग : सबके सामने अपनी बुराई सुनकर माया जहर का घूँट पीकर रह गई।
26. जहर की गाँठ – बुरा या दुष्ट व्यक्ति
वाक्य प्रयोग : अमन जहर की गाँठ है, उससे सावधान रहना।
27. जादू चढ़ना – प्रभाव पड़ना
वाक्य प्रयोग : आजकल के बच्चों पर मोबाइल का ऐसा जादू चढ़ा है कि वो किसी की सुनते ही नहीं हैं।
28. जादू डालना – प्रभाव जमाना
वाक्य प्रयोग : आज सुषमा ने आकर ऐसा जादू डाला है कि सभी उसके गुण गा रहे हैं।
29. जान न्योछावर करना – बलिदान करना
वाक्य प्रयोग : भारतीय सैनिक देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर देते हैं।
30. जान हथेली पर लेना – जान की परवाह न करना
वाक्य प्रयोग : देश की सीमा पर सैनिक जान हथेली पर लेकर, देश की रक्षा करते हैं।
31. जान हलकान करना – अत्यधिक परेशान करना
वाक्य प्रयोग : स्कूल में नए प्राचार्य ने मेरी जान हलकान कर दी है।
32. जाल फेंकना – किसी को फँसाना
वाक्य प्रयोग : एक अजनबी ने सुनीता पर ऐसा जाल फेंका कि उसने सुनीता से 200 रुपये ठग लिए।
33. जाल में फँसना – षड्यंत्र या चंगुल में फँसना
वाक्य प्रयोग : राहुल कल एक ठग के जाल में फँस गया था।
34. जी खट्टा होना – मन में वैराग पैदा होना
वाक्य प्रयोग : मेरा तो इस शहर से जी खट्टा हो गया है।
35. जी छोटा करना – हतोत्साहित करना
वाक्य प्रयोग : अरे मित्र, जी छोटा मत करो, तुम परीक्षा में अच्छे अंक जरूर लाओगे।
36. जी हल्का होना – चिन्ता कम होना
वाक्य प्रयोग : मोहन ने जब सुनील की मदद की तो सुनील का जी हल्का हो गया।
37. जी हाँ, जी हाँ करना – खुशामद करना
वाक्य प्रयोग : शोभित जी हाँ, जी हाँ करके ही चपरासी से ऑफिसर बन गया।
38. जी उकताना – मन न लगना
वाक्य प्रयोग : सुनीता का जी उकता गया था, इसलिए वह अपने भाई के यहाँ चली गई।
39. जी खोलकर – पूरे मन से
वाक्य प्रयोग : किसी भी हँसने की बात पर जी खोलकर हँसना चाहिए।
40. जी जलना – संताप का अनुभव करना
वाक्य प्रयोग : लता ने हेमा से कहा कि दूसरों को देखकर तुम क्यों अपना जी जलाती हो।
41. जी जान से – बहुत परिश्रम से
वाक्य प्रयोग : जीवन में यदि जी जान से काम करोगे तो सफलता जरूर मिलेगी।
42. जी तोड़ – पूरी शक्ति से
वाक्य प्रयोग : रमेश ने जी तोड़ मेहनत की थी तब जाकर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिला।
43. जी भर के – जितना जी चाहे
वाक्य प्रयोग : इस बार छुट्टियों में हमने जी भर के मस्ती की।
44. जी मिचलाना – वमन या उल्टी की इच्छा होना
वाक्य प्रयोग : आज सुबह से मेरे पेट में दर्द है और जी मिचला रहा है।
45. जी में आना – इच्छा होना
वाक्य प्रयोग : मेरे जी में आता है कि मैं भी विदेश जाऊँ।
46. जीते जी मर जाना – जीवन काल में मृत्यु से बढ़कर कष्ट भोगना
वाक्य प्रयोग : रामप्रसाद बीमारी के कारण जीते जी मर गया।
47. जी चुराना – काम में मन न लगाना
वाक्य प्रयोग : काम से जी चुराकर कोई भी जीवन में सफल नहीं हो सकता।
48. जीती मक्खी निगलना – जान-बूझकर गलत काम करना
वाक्य प्रयोग : गगन की तो जीती मक्खी निगलने की आदत है।
49. जीवट का आदमी – साहसी आदमी
वाक्य प्रयोग : रामसिंह जीवट का आदमी है, उसने अकेले ही दुश्मनों को परास्त किया है।
50. जुल देना – धोखा देना
वाक्य प्रयोग : आज एक अज़नबी हिमांशु को जुल देकर चला गया।
51. जूतियाँ चटकाना – बेरोजगार घूमना
वाक्य प्रयोग : अच्छी पढ़ाई करने के बाद भी नितिन जूतियाँ चटका रहा है।
52. जेब गर्म करना – रिश्वत देना
वाक्य प्रयोग : चपरासी अपनी जेब गर्म करके ही किसी को साहब से मिलने देता है।
53. जोड़-तोड़ करना – उपाय करना
वाक्य प्रयोग : श्यामलाल जोड़-तोड़ करके अपना काम पूरा कर ही लेता है।
54. जौहर दिखाना – वीरता दिखाना
वाक्य प्रयोग : भारतीय सैनिक देश की सीमा पर अपना खूब जौहर दिखाते हैं।
55. जौहर करना – स्त्रियों का चिता में जलकर भस्म होना
वाक्य प्रयोग : अंग्रेजों के शासनकाल में भारतीय नारियों को जौहर करना पड़ता था।
56. ज्वाला फूँकना – क्रोध दिलाना
वाक्य प्रयोग : कैलाश की शैतानियों ने उसके पिता के अन्दर ज्वाला फूँक दी।
57. जान का प्यासा होना – मार डालने के लिए तत्पर
वाक्य प्रयोग : सारे मुहल्ले वाले उस चोर की जान के प्यासे हो रहे हैं।
58. जान के लाले पड़ना – प्राण बचाना कठिन लगना
वाक्य प्रयोग : जंगल में मुसाफिरों को डाकुओं ने घेर लिया, बेचारे मुसाफिरों की जान के लाले पड़ गए।
59. जान में जान आना – घबराहट दूर होना
वाक्य प्रयोग : ट्रैफिक में फँसने के कारण आज ट्रेन झूटने ही वाली थी, स्टेशन समय पर पहुँचकर ही जान में जान आई।
60. जिंदगी के दिन पूरे करना – जैसे-तैसे जीवन के शेष दिन पूरे करना
वाक्य प्रयोग : नौकरी छूटने के कारण बेचारा नरेश जैसे-तैसे जिंदगी के दिन पूरे कर रहा है।
61. जिक्र छेड़ना – चर्चा करना
वाक्य प्रयोग : मेहता जी ने गोपाल से अपनी बेटी के विवाह का जिक्र तो छेड़ दिया है, देखो शायद बात बन जाए।
62. जिरह करना – बहस करना
वाक्य प्रयोग : वकील ने आज जिस तरह से कोर्ट में जिरह की, शायद हमारा केस जीत जाएगा।
63. जुट जाना – किसी काम में तन्मयता से लगना
वाक्य प्रयोग : परीक्षा की सूचना मिलते ही सारे बच्चे परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।
64. जुल्म ढाना – अत्याचार करना
वाक्य प्रयोग : अंग्रेजों ने असहाय लोगों पर बहुत जुल्म ढाये थे।
65. जूते पड़ना – बहुत निंदा होना
वाक्य प्रयोग : रौनक, अभी तुम्हे मेरी बात समझ में नहीं आ रही, लेकिन जब समझ आएगी तब पछताओगे।
66. जूते के बराबर न समझना – बहुत तुच्छ समझना
वाक्य प्रयोग : सुमित घमंड के कारण लोगों को जूते के बराबर भी नहीं समझता।
67. जैसे-तैसे करके – बड़ी कठिनाई से
वाक्य प्रयोग : मदन को जैसे-तैसे करके तो नौकरी मिली थी वह भी बीमारी के कारण छूट गई।
68. जोर चलना – वश चलना
वाक्य प्रयोग : तुम्हारा जोर सिर्फ मुझपर ही चलता है, बॉस के सामने तो भीगी बिल्ली बने रहते हो।
69. जोश ठंडा पड़ना – उत्साह कम होना
वाक्य प्रयोग : सोहन के कई बार परीक्षा में असफल होने से उसका जोश ठंडा पड़ गया है।
70. जंगल में मंगल करना – शून्य स्थान को भी आनन्दमय कर देना
वाक्य प्रयोग : सपना तो ऐसी है कि वह जंगल में भी मंगल कर सकती है।
71. जबान में लगाम न होना – बिना सोचे-समझे बोलना
वाक्य प्रयोग : कुसुम की ज़बान में लगाम ही नहीं है, उससे बच कर ही रहना।
72. जी का जंजाल होना – अच्छा न लगना
वाक्य प्रयोग : मुदित के लिए दिन-रात पढ़ाई करना जी का जंजाल बन गया है।
73. जमीन का पैरों तले से निकल जाना – सन्नाटे में आना
वाक्य प्रयोग : अपने बेटे के मुँह से अपशब्द सुनकर उमेश के पैरों तले से ज़मीन खिसक गई।
74. जमीन चूमने लगा – ज़मीन पर पट गिरना / धराशायी होना
वाक्य प्रयोग : कुश्ती में राजू जमीन चूमने लगा।
75. जी टूटना – दिल टूटना
वाक्य प्रयोग : परीक्षा में कम अंक आने पर रेखा का जी टूट गया।
76. जी लगना – मन लगना
वाक्य प्रयोग : लता का जी तो हमारे घर में अच्छी तरह से लग गया है।
77. जबान खींचना – उद्दंड बोली के लिए दंड देना
वाक्य प्रयोग : रामू यदि तुमने ज्यादा बकवास की, तो मैं तुम्हारी जबान खींच लूँगा।
78. जान छुड़ाना – पीछा छुड़ाना
वाक्य प्रयोग : समीर ने किसी तरह उन गुंडों से अपनी जान छुड़ायी।
79. जी धकधक करना – आतंकित रहना
वाक्य प्रयोग : अचानक बिजली चले जाने पर मेरा जी धकधक करने लगा।
अन्य अक्षरों से मुहावरें
अ | आ | इ | ई | उ | ऊ | ए | ऐ | ओ | औ | क | ख | ग | घ | च | छ | ज | झ | ट | ठ | ड | ढ | त | त्र | थ | द | ध | न | प | फ | ब | भ | म | य | र | ल | व | श | ष | स | ह