‘उ’ से शुरू होने वाले मुहावरें

‘उ’ से शुरू होने वाले मुहावरे (अर्थ एवं वाक्य प्रयोग सहित)

यहाँ ‘‘ शब्द के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग सहित दिए जा रहे है।

'उ' से शुरू होने वाले मुहावरें

1. उड़ती चिड़िया को पहचानना – मन की बात तुरंत जानना
वाक्य प्रयोग : भगवान को कोई धोखा नही दे सकता, वें उड़ती चिड़िया को पहचान लेते हैं।

2. उन्नीस बीस का अंतर होना – थोड़ा-सा अन्तर
वाक्य प्रयोग : सीता और गीता दोनों जुड़वाँ बहने हैं, उनकी सूरत में बस उन्नीस-बीस का अन्तर है।

3. उलटी गंगा बहाना – लीक से हटकर बात करना
वाक्य प्रयोग : चोर हमेशा उल्टी गंगा बहाता है, जिससे कि वह बच जाए।

4. उँगली उठाना – बदनाम करना / दोषारोपण करना
वाक्य प्रयोग : बिना वज़ह किसी पर उँगली उठाना गलत है।

5. उँगली पकड़कर पौंहचा पकड़ना – थोड़ा-सा सहारा या मदद पाकर ज्यादा की कोशिश करना
वाक्य प्रयोग : मैंने भिखारी को एक रुपया दे दिया तो वह पाँच रुपए और माँगने लगा। तब मैंने उससे कहा – अरे भाई, तुम तो उँगली पकड़कर पौंहचा पकड़ रहे हो।

6. उड़ जाना – खर्च हो जाना
वाक्य प्रयोग : मित्र, महीना पूरा होने से पहले ही मेरा सारा वेतन उड़ जाता है।

7. उड़ती खबर – अफवाह
वाक्य प्रयोग : अरे, ये तो उड़ती खबर है, इस पर विश्वास करना सही नहीं है।

8. उड़न-छू हो जाना – गायब हो जाना
वाक्य प्रयोग : चोर को जल्दी में जो भी हाथ लगा वही लेकर उड़न-छू हो गया।

9. उधेड़बुन में पड़ना या रहना – फिक्र या चिन्ता करना
वाक्य प्रयोग : हमेशा पैसों की उधेड़बुन में लगे रहना सही बात नहीं है।

10. उबल पड़ना – एकाएक क्रोधित होना
वाक्य प्रयोग : स्कूल में आचार्य से सब बच्चे डरते हैं, पता नहीं वे कब उबल पड़ें।

11. उलटी माला फेरना – बुराई या अनिष्ट चाहना
वाक्य प्रयोग : जब मेहुल को उसके मित्र राघव ने डाँटा तो वह उल्टी माला फेरने लगा।

12. उलटी-सीधी जड़ना – झूठी शिकायत करना
वाक्य प्रयोग : सान्या के पडोसी हमेशा उल्टी-सीधी जड़ते रहते हैं।

13. उलटी-सीधी सुनाना – डाँटना-फटकारना
वाक्य प्रयोग : जब सोनू ने माँ का कहना नहीं माना तो वे उसे उल्टी-सीधी सुनाने लगीं।

14. उल्टे छुरे से मूँड़ना – ठगना
वाक्य प्रयोग : किसी भी नए शहर में रिक्शा वाले गरीब ग्रामीणों को उल्टे छुरे से मूँड़ देते हैं।

15. उल्टे पाँव लौटना – तुरंत वापस लौट जाना
वाक्य प्रयोग : दोस्त के घर पर ताला लगा था, इसलिए मैं उल्टे पाँव लौट पड़ा।

16.उल्टे मुँह गिरना – दूसरे को नीचा दिखाने के प्रयास में स्वयं नीचा देखना
वाक्य प्रयोग : दूसरों को धोखा देने के चक्कर में किसी दिन उल्टे मुँह गिरोगे।

17. उल्लू बनाना – बेवकूफ बनाना
वाक्य प्रयोग : साहिल ने पूजा को उल्लू बनाकर उससे रुपए ले लिए।

18. उल्लू सीधा करना – अपना स्वार्थ सिद्ध करना
वाक्य प्रयोग : स्वार्थी व्यक्ति हमेशा ही अपना उल्लू सीधा करने में लगा रहता है।

19. उल्लू बोलना – वीरान स्थान होना
वाक्य प्रयोग : जब मैं उसके घर गया तो वहाँ उल्लू बोल रहे थे।

20. उल्लू का पट्ठा – मूर्ख
वाक्य प्रयोग : उस उल्लू के पट्ठे को इतना समझाया कि दूसरों से पंगा लेना सही नहीं है, किन्तु उसने नहीं सुनी अब पछता रहा है।

21. उँगलियों पर नचाना – वश में करना
वाक्य प्रयोग : चालाक लोग ईमानदार लोगों को अपनी उँगलियों पर नचाते हैं।

22. उगल देना – भेद प्रकट कर देना
वाक्य प्रयोग : पुलिस के डंडे पड़ने पर चोर ने सब कुछ सच-सच उगल दिया।

23. उठ जाना – मर जाना
वाक्य प्रयोग : अच्छे व्यक्ति के उठ जाने के बाद भी दुनिया उन्हें याद करती है।


अन्य अक्षरों से मुहावरें

| | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | त्र | | | | | | | | | | | | | | | | |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!