‘ख’ से शुरू होने वाले मुहावरें

‘ख’ से शुरू होने वाले मुहावरे (अर्थ एवं वाक्य प्रयोग सहित)

यहाँ ‘‘ शब्द के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग सहित दिए जा रहे है।

'ख' से शुरू होने वाले मुहावरें

1. ख़ाक छानना – भटकना
वाक्य प्रयोग : रवि इंजीनियर है, लेकिन अच्छी नौकरी के लिए खाक छानता फिर रहा है।

2. खून-पसीना एक करना – अधिक परिश्रम करना
वाक्य प्रयोग : परीक्षा में प्रथम आने के लिए विद्यार्थी को खून पसीना एक करना पड़ता है।

3. खरी-खोटी सुनाना – भला-बुरा कहना
वाक्य प्रयोग : गरिमा की सास उसे बहुत ही खरी-खोटी सुनाती है।

4. खून खौलना – क्रोधित होना
वाक्य प्रयोग : मेरे सामने यदि कोई झूठ बोलता है, तो मेरा खून खौलने लगता है।

5. खून का प्यासा – जानी दुश्मन होना
वाक्य प्रयोग : आतंकियों को देखते ही भारतीय सैनिक उनके खून के प्यासे हो जाते हैं। 

6. खटाई में पड़ना – झमेले में पड़ना / रुक जाना
वाक्य प्रयोग : सरकार की अनुमति न मिलने के कारण नया पुल बनाने की योजना खटाई में पड़ गयी है।

7. खेल खेलाना – परेशान करना
वाक्य प्रयोग : इस काम के लिए महीनों से चक्कर लगा रहा हूँ, लेकिन वह हमेशा खेल-खेलाता रहता है।

8. खटाई में डालना – किसी काम को लटकाना
वाक्य प्रयोग : रमेश ने मेरे घर का काम खटाई में डाल दिया। अब किसी और से कराना पड़ेगा।

9. खबर लेना – सजा देना / किसी के विरुद्ध कार्यवाई करना
वाक्य प्रयोग : समर ने स्कूल का कार्य पूरा नहीं किया है, मुझे उसकी खबर लेनी पड़ेगी।

10. खाई से निकलकर खंदक में कूदना – एक परेशानी या मुसीबत से निकलकर दूसरी में जाना
वाक्य प्रयोग : समीर को पता ही नहीं था कि वह खाई से निकलकर खंदक में कूदने जा रहा है।

11. खाक फाँकना – मारा-मारा फिरना
वाक्य प्रयोग : मोहन बी.एड. करने के बाद भी नौकरी की तलाश में खाक फाँक रहा है।

12. खाक में मिलना – सब कुछ नष्ट हो जाना
वाक्य प्रयोग : भूकंप आने पर सुनील का सब कुछ खाक में मिल गया।

13. खाना न पचना – बेचैन या परेशान होना
वाक्य प्रयोग : जब तक रमा अपनी बात मुझे नहीं बताएगी, उसका खाना नहीं पचेगा।

14. खा-पी डालना – खर्च कर डालना
वाक्य प्रयोग : मोहन ने सैलरी मिलते ही खा-पी डाली, अब उधार माँग रहा है।

15. खाने को दौड़ना – बहुत क्रोध में होना
वाक्य प्रयोग : पता नहीं क्या बात है जो हरि को देखकर श्याम उसे खाने को दौड़ते है।

16. खार खाना – ईर्ष्या करना
वाक्य प्रयोग : शालिनी तो मुझसे खार खाए बैठी है, वह मुझसे बात भी नहीं करेगी।

17. खिचड़ी पकाना – गुप्त बात करना / कोई षड्यंत्र करना
वाक्य प्रयोग : बच्चों को खिचड़ी पकाते माँ ने उन्हें डाँट दिया।

18. खीरे-ककड़ी की तरह काटना – अंधाधुंध मारना-काटना
वाक्य प्रयोग : 1576 के हल्दी घाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप ने शत्रुओं को खीरे-ककड़ी की तरह काट दिया था।

19. खुदा-खुदा करके – बहुत मुश्किल से
वाक्य प्रयोग : रामलाल खुदा-खुदा करके दसवीं में उत्तीर्ण हुआ है।

20. खुशामदी टट्टू – खुशामद करने वाला
वाक्य प्रयोग : सोहन तो खुशामदी टट्टू है, वह तो खुशामद करके अपना काम निकाल ही लेता है।

21. खूँटा गाड़ना – रहने का स्थान निर्धारित करना
वाक्य प्रयोग : बाबूलाल ने तो यहीं पर खूँटा गाड़ लिया है, लगता है अब तो वह यहीं रहेगा।

22. खून के आँसू रुलाना – बहुत सताना / परेशान करना
वाक्य प्रयोग : कैलाश ने अपने माता-पिता को खून के आँसू रुला रखा है।

23. खून-खच्चर होना – बहुत मारपीट या झगड़ा होना
वाक्य प्रयोग : स्कूल में गोलू और रौनक में खून-खच्चर हो गया।

24. खून सवार होना – बहुत क्रोध आना
वाक्य प्रयोग : पवन को देखते ही मनीष पर तो खून सवार हो जाता है।

25. खून पीना – शोषण करना
वाक्य प्रयोग : रामू का मालिक अपने कर्मचारियों का बहुत खून पीता है।

26. ख्याली पुलाव पकाना – असंभव बातें करना
वाक्य प्रयोग : सोनू ख्याली पुलाव पकाने से कुछ नहीं होगा, कक्षा में प्रथम आने के लिए पढ़ाई तो करनी ही पड़ेगी।

27. खून ठण्डा होना – उत्साह से रहित होना / भयभीत होना
वाक्य प्रयोग : पुलिस को देखकर चोरों का तो खून ठण्डा पड़ गया।

28. खोटा पैसा – अयोग्य पुत्र
वाक्य प्रयोग : सावित्री के खोटा पैसा ने ऐसा काम कर दिया जो एक समझदार व्यक्ति भी नहीं कर सकता।

29. खोपड़ी खाना या खोपड़ी चाटना – बहुत बातें करके परेशान करना
वाक्य प्रयोग : अरे रमेश! मेरी खोपड़ी मत खाओ, जाओ यहाँ से।

30. खोपड़ी खाली होना – श्रम करके दिमाग का थक जाना
वाक्य प्रयोग : रेखा को पढ़ाकर तो मेरी खोपड़ी ही खाली हो गई।

31. खोपड़ी गंजी करना – बहुत मारना-पीटना
वाक्य प्रयोग : पुलिस ने मार-मार कर चोर की खोपड़ी गंजी कर दी।

32. खोपड़ी पर लादना – किसी के जिम्मे जबरन काम मढ़ना
वाक्य प्रयोग : गोपाल का मालिक सारा काम उसकी खोपड़ी पर लाद देता है।

33. खोलकर कहना – स्पष्ट कहना
वाक्य प्रयोग : सुरेश जो कहना है, खोलकर कहो, छिपाने से कुछ नहीं होगा।

34. खोज खबर लेना – समाचार मिलना
वाक्य प्रयोग : मोबाइल फ़ोन आने से रिश्तेदारों की खोज खबर लेना बहुत आसान हो गया है।

35. खोद-खोद कर पूछना – अनेकानेक प्रश्न पूछना
वाक्य प्रयोग : सोनू अध्यापक से खोद-खोद कर पूछता रहता है।

36. खून सूखना – बहुत डर जाना
वाक्य प्रयोग : साँप को देखकर रवि का खून सूख गया।

37. खून सफेद हो जाना – बहुत डर जाना
वाक्य प्रयोग : अचानक अध्यापक को देखकर समीर का खून सफ़ेद हो गया।

38. खा-पका जाना – बर्बाद करना
वाक्य प्रयोग : मोहित अपनी सैलरी बहुत जल्दी खा-पका जाता है, और बाद में सबसे उधार माँगता रहता है।

39. खूँटे के बल कूदना – किसी के भरोसे पर जोर या जोश दिखाना
वाक्य प्रयोग : श्याम तो अपने मित्र गौरव के खूँटे के बल कूदता रहता है।

40. खटिया सेना – बीमार होना
वाक्य प्रयोग : माला की माँ बुखार के कारण खटिया सेती है।

41. खेल बिगड़ना – काम बिगड़ना
वाक्य प्रयोग : अगर माँ को पता चल गया तो हमारा सारा खेल बिगड़ जाएगा।


अन्य अक्षरों से मुहावरें

| | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | त्र | | | | | | | | | | | | | | | | |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!