‘ठ’ से शुरू होने वाले मुहावरें

‘ठ’ से शुरू होने वाले मुहावरे (अर्थ एवं वाक्य प्रयोग सहित)

यहाँ ‘‘ शब्द के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग सहित दिए जा रहे है।

'ठ' से शुरू होने वाले मुहावरें

1. ठन-ठन गोपाल – खाली जेब / अत्यन्त गरीब
वाक्य प्रयोग : सुमित तो ठन-ठन गोपाल है, वह पार्टी कहाँ से देगा?

2. ठंडा करना – क्रोध शान्त करना
वाक्य प्रयोग : राकेश ने बड़ी मुश्किल से समझा-बुझाकर पिताजी को ठंडा कर दिया।

3. ठंडा पड़ना – मर जाना
वाक्य प्रयोग : सड़क पर एक्सीडेंट होते ही सुमेर ठंडा पड़ गया।

4. ठकुरसोहाती / ठकुरसुहाती करना – चापलूसी या खुशामद करना
वाक्य प्रयोग : अनुज के ठकुरसोहाती करने पर भी मालिक ने उसका वेतन नहीं बढ़ाया।

5. ठठरी हो जाना – बहुत कमजोर या दुबला-पतला हो जाना
वाक्य प्रयोग : बुखार के कारण नैतिक ठठरी हो गया है।

6. ठिकाने लगाना – मार डालना
वाक्य प्रयोग : बदमाशों ने गोविन्द के बेटे को ठिकाने लगा दिया।

7. ठेंगा दिखाना – इनकार करना
वाक्य प्रयोग : जब मुझे मदद की ज़रूरत थी तो मेरे मित्र ने मुझे ठेंगा दिखा दिया।

8. ठेंगे पर मारना – परवाह न करना
वाक्य प्रयोग : शम्भू बहुत ही अमीर है इसलिए वह सबको ठेंगे पर मारता है।

9. ठोकरें खाना – कष्ट या दुःख सहना
वाक्य प्रयोग : संजीव ने ठोकरें खाकर भी अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की। 

10. ठोड़ी पकड़ना – खुशामद करना
वाक्य प्रयोग : सुरेंद्र अपने मालिक की ठोड़ी पकड़कर अपना वेतन बढ़वाना चाहता था, परन्तु मालिक ने वेतन नहीं बढ़ाया।

11. ठंडी आहें भरना – दुखभरी साँस लेना
वाक्य प्रयोग : मदन दूसरों की शोहरत को देखकर ठंडी आहें भरने लगता है।

12. ठट्टा मारना – हँसी-मजाक करना
वाक्य प्रयोग : अध्यापक ने बच्चों से कहा कि ठट्टा मारना बंद करो और अपनी पढ़ाई करो।

13. ठन जाना – लड़ाई/झगड़ा हो जाना / परस्पर विरोध होना
वाक्य प्रयोग : सुरेश और कैलाश में छोटी-सी बात के लिए आपस में ठन गई। 

14. ठहाका मारना – जोर से हँसना
वाक्य प्रयोग : हास्य कविता सुनकर बच्चें ठहाका मारने लगे।

15. ठाट-बाट से रहना – शानौशौकत से रहना
वाक्य प्रयोग : रमेश की जब से अच्छी नौकरी लगी है, तब से वह बहुत ही ठाट-बाट से रहने लगा है।

16. ठिकाने की बात कहना – समझदारी की बात कहना
वाक्य प्रयोग : मेरी माँ हमेशा ठिकाने की बात कहती हैं।

17. ठीकरा फोड़ना – दोष लगाना
वाक्य प्रयोग : सारी गलती नेहा की है और वो ठीकरा दूसरों के सिर फोड़ रही है।

18. ठीहा होना – रहने का स्थान होना
वाक्य प्रयोग : रौनक के रहना का कोई ठीहा नहीं है, इसलिए वो इधर-उधर भटकता रहता है। 

19. ठेस पहुँचना/लगना – चोट पहुँचना
वाक्य प्रयोग : रीटा की बातों से मुझे बहुत ठेस पहुँची है।

20. ठोंक बजाकर देखना – अच्छी तरह से जाँच-परख करना
वाक्य प्रयोग : लड़की वाले लड़के का घर-परिवार सब कुछ ठोंक बजाकर ही शादी के लिए हाँ करते हैं।

21. ठगा-सा – भौंचक्का-सा
वाक्य प्रयोग : लाटरी जीतने की खबर सुनते ही मुकेश ठगा-सा रह गया।


अन्य अक्षरों से मुहावरें

| | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | त्र | | | | | | | | | | | | | | | | |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!