‘त’ से शुरू होने वाले मुहावरें

‘त’ से शुरू होने वाले मुहावरे (अर्थ एवं वाक्य प्रयोग सहित)

यहाँ ‘‘ शब्द के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग सहित दिए जा रहे है।

'त' से शुरू होने वाले मुहावरें

1. तूती बोलना – बोलबाला होना
वाक्य प्रयोग : आजकल तो मोदी जी की तूती बोल रही है।

2. तारे गिनना – चिंता के कारण रात में नींद न आना
वाक्य प्रयोग : परीक्षा की चिन्ता के कारण साहिल रात भर तारे गिनता रहा।

3. तिल का ताड़ बनाना – छोटी-सी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना
वाक्य प्रयोग : मीरा को कोई बात बताना ही बेकार है, वह तो हर बात का तिल का ताड़ बना देती है।

4. तीन तेरह करना – नष्ट करना / तितर बितर करना
वाक्य प्रयोग : जरा-सी बात ने दोनों भाइयों को तीन तेरह कर दिया।

5. तकदीर खुलना या चमकना – भाग्य अनुकूल होना
वाक्य प्रयोग : अच्छी नौकरी लगने से गोपाल की तो तकदीर खुल गई।

6. तख्ता पलटना – एक शासक द्वारा दूसरे शासक को हटाकर उसके सिंहासन पर खुद बैठना
वाक्य प्रयोग : महात्मा गाँधी ने अहिंसा आंदोलन से अंग्रेज़ों का तख्ता पलट दिया था।

7. तलवा या तलवे चाटना – खुशामद या चापलूसी करना
वाक्य प्रयोग : धर्मवीर ने अफसरों के तलवे चाटकर ही अच्छी नौकरी पाई है।

8. तलवे धोकर पीना – अत्यधिक आदर-सत्कार या सेवा करना
वाक्य प्रयोग : श्रवण कुमार अपने अंधे माता-पिता के तलवे धोकर पीते थे। 

9. तलवार की धार पर चलना – बहुत कठिन कार्य करना
वाक्य प्रयोग : सच्ची मित्रता जिंदगी भर निभाना तलवार की धार पर चलने के समान है।

10. तलवार के घाट उतारना – तलवार से मारना
वाक्य प्रयोग : रानी लक्ष्मीबाई ने अपने शत्रुओं को तलवार के घाट उतार दिया था।

11. तलवार सिर पर लटकना – खतरा होना
वाक्य प्रयोग : ऑफिस में बॉस से कहासुनी होने के कारण तलवार मोहित के सिर पर लटकी हुई है।

12. तवे-सा मुँह – बहुत काला चेहरा
वाक्य प्रयोग : सुमिता का मुँह तो तवे-सा है, फिर भी वह खुद को बहुत सुंदर समझती है।

13. तशरीफ लाना – आना
वाक्य प्रयोग : स्कूल के वार्षिक उत्सव में मंत्रीजी तशरीफ़ लाए और विद्यार्थियों को पुरुस्कार दिए।

14. तांत-सा होना – दुबला-पतला होना
वाक्य प्रयोग : कोरोना बीमारी के कारण बबलू तांत-सा हो गया है।

15. ताक पर धरना – व्यर्थ समझकर दूर हटाना
वाक्य प्रयोग : इंस्पेक्टर ने सारे नियमों को ताक पर धर कर मंत्रीजी के लड़के को छोड़ दिया।

16. ताक में बैठना – मौके की तलाश में रहना
वाक्य प्रयोग : चोर बहुत दिनों से ताक में बैठे थे कि कब पूरा घर कहीं घूमने जाए और वो चोरी कर सकें।

17. तारीफ के पुल बाँधना – अधिक प्रशंसा या तारीफ करना
वाक्य प्रयोग : रोहित के डॉक्टर बनने पर सभी ने उसकी तारीफ के पुल बाँध दिए।

18. तारे तोड़ लाना – कठिन या असंभव कार्य करना
वाक्य प्रयोग : जवानों के लिए सियाचिन की सीमा पर तैनात होकर देश की रक्षा करना तारे तोड़ने के समान है।

19. तिनके का सहारा – थोड़ी-सी मदद
वाक्य प्रयोग : मदन ने जब एक अजनबी की सौ रुपए देकर मदद की तो उसने कहा कि डूबते को तिनके का सहारा बहुत होता है।

20. तीन-पाँच करना – हर बात में आपत्ति करना
वाक्य प्रयोग : गोविन्द की तो हमेशा तीन-पाँच करने की आदत है।

21. तीर मार लेना – कोई बड़ा काम कर लेना
वाक्य प्रयोग : सरकारी नौकरी पाकर आरव ने तीर मार लिया है।

22. तीस मारखाँ बनना – अपने को बहुत शूरवीर समझना
वाक्य प्रयोग : बबलू खुद को बहुत तीस मारखाँ समझता है, हमेशा लड़ाई की बातें ही करता रहता है।

23. तूफान खड़ा करना – उपद्रव खड़ा करना
वाक्य प्रयोग : भवानी सिंह जहाँ भी जाता है, तूफान खड़ा कर देता है।

24. तेल निकालना – खूब कस कर काम लेना
वाक्य प्रयोग : छोटी कंपनियां तो कर्मचारी का तेल निकाल लेती है।

25. तेली का बैल – हर समय काम में लगा रहने वाला व्यक्ति
वाक्य प्रयोग : राजवीर तो तेली का बैल के समान रात-दिन काम करता रहता है।

26. तोता पालना – किसी बुरी आदत को न छोड़ना
वाक्य प्रयोग : राजीव ने जुआ खेलने का तोता पाल लिया है।

27. तंग हाल – निर्धन होना
वाक्य प्रयोग : नौकरी चले जाने के कारण शोभित बहुत तंग हाल है।

28. तकदीर फूटना – भाग्य खराब होना
वाक्य प्रयोग : तुम्हारे जैसे बेकार इंसान से शादी होकर महिमा की तो तकदीर ही फूट गई।

29. तबीयत आना – किसी पर आसक्ति होना
वाक्य प्रयोग : केशव तो बहुत जिद्दी है, जब किसी चीज पर उसकी तबीयत आ जाती है तो उसे हासिल करके ही छोड़ता है।

30. तबीयत भरना – मन भरना / इच्छा न होना
वाक्य प्रयोग : इस नौकरी से अब मेरी तबीयत भर चुकी है, इसलिए दूसरी नौकरी करना जाना चाहता हूँ।

31. तरस खाना – दया करना
वाक्य प्रयोग : भूख से व्याकुल भिखारी को देखकर मैंने अपना खाना उसे दे दिया।

32. तह तक पहुँचना – गुप्त रहस्य को मालूम कर लेना
वाक्य प्रयोग : पुलिस जब तक इस मामले की तह तक नहीं पहुँचेगी तब तक वह कोई फैसला नहीं सुनाएगी। 

33. तहलका मचना – खलबली मचना
वाक्य प्रयोग : स्कूल में बम होने की खबर से चारों ओर तहलका मच गया।

34. ताँता बंधना – एक के बाद दूसरे का आते रहना
वाक्य प्रयोग : नवरात्री में देवी के मंदिर में दर्शनार्थियों का सुबह से ताँता लग जाता है।

35. ताक-झाँक करना – इधर-उधर देखना
वाक्य प्रयोग : अरे मित्र, किसी के घर में ताक-झाँक करना अच्छी आदत नहीं है।

36. तानकर सोना – निश्चित होकर सोना
वाक्य प्रयोग : सरकारी नौकरी लगने के बाद तो नवीन तानकर सो गया है।

37. ताल ठोंकना – लड़ने के लिए ललकारना
वाक्य प्रयोग : मनीष के सामने ताल ठोंकना बेकार है, तुम उसका कुछ भी बिगाड़ नहीं पाओगे।

38. ताव आना – क्रोध आना
वाक्य प्रयोग : सविता की अपमानजनक बातें सुनकर मुझे ताव आ गया।

39. तिल-तिल करके मरना – धीरे-धीरे मृत्यु के मुख में जाना
वाक्य प्रयोग : राजा दशरथ राम के वन चले जाने के बाद तिल-तिल करके मर गए।

40. तिल रखने की जगह न होना – स्थान का ठसाठस भरा होना
वाक्य प्रयोग : दिल्ली की बस में तो तिल रखने तक की जगह नहीं होती।

41. तिलमिला उठना – बहुत बुरा मानना
वाक्य प्रयोग : सीमा ने जब उसकी पोल सबके सामने खोल दी तो वह तिलमिला उठा।

42. तिलांजलि देना – त्याग देना
वाक्य प्रयोग : दिनेश से अपने परिवार को तिलांजलि देकर संन्यास ले लिया।

43. तुक न होना – कोई औचित्य न होना
वाक्य प्रयोग : कल विज्ञान की परीक्षा है और तुम हिंदी की तैयारी कर रहे हो, इसमें कोई तुक नहीं है।

44. तुल जाना – किसी काम को करने के लिए उतारू होना
वाक्य प्रयोग : यदि तुम किसी काम को करने पर तुल जाओ तो तुम्हें सफलता अवश्य मिलेगी।

45. तू-तू मैं-मैं होना – आपस में कहा-सुनी होना
वाक्य प्रयोग : गाँव में कल गणेश और उसके पड़ोसी के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई।

46. तूल पकड़ना – उग्र रूप धारण करना
वाक्य प्रयोग : छोटी-सी बात पर कहा-सुनी हो जाने पर अशोक और नवीन के झगड़े ने तूल पकड़ ली।

47. तेल निकालना – खूब कसकर काम लेना
वाक्य प्रयोग : बड़े जमींदार खेत में मजदूरों का तेल निकाल लेते हैं।

48. तेवर चढ़ाना – क्रोध के कारण भौहों को तानना
वाक्य प्रयोग : कर्मचारियों ने जब सैलरी बढ़ाने की माँग की तो मलिक के तेवर चढ़ गए।

49. तैश में आना – क्रोध करना
वाक्य प्रयोग : हमें तैश में आकर किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। 

50. तोबा करना – भविष्य में किसी काम को न करने की प्रतिज्ञा करना
वाक्य प्रयोग : शेयर मार्केट में घाटा होने के बाद से मैंने तो इससे तोबा कर लिया।

51. तौल-तौल कर मुँह से शब्द निकालना – बहुत सोच-विचार कर बोलना
वाक्य प्रयोग : तौल-तौल कर मुँह से शब्द निकालते हैं तो कभी किसी से झगड़ा नहीं होता।

52. त्यौरी/त्यौरियाँ चढ़ना – क्रोध के कारण माथे पर बल पड़ना
वाक्य प्रयोग : गलत शब्द सुनते ही कोयल की त्यौरियाँ चढ़ गई।

53. तह देना – दवा देना
वाक्य प्रयोग : डॉक्टर के तह देते ही मनोज जल्दी ठीक हो गया। 

54. तह-पर-तह देना – खूब खाना
वाक्य प्रयोग : गोलू पेटू है, वह दिन भर तह-पर-तह देता रहता है।

55. तंग करना – हैरान करना
वाक्य प्रयोग : बच्चों की शैतानियाँ माँ को हमेशा तंग करती हैं।

56. तिनके को पहाड़ करना – छोटी बात को बड़ी बनाना
वाक्य प्रयोग : राहुल तिनके को पहाड़ आसानी से कर देता है।

57. ताड़ जाना – समझ जाना
वाक्य प्रयोग : मैं तो पहले ही ताड़ गया था कि तुम बड़े होकर डॉक्टर बनोगे।

58. तुक में तुक मिलाना – खुशामद करना
वाक्य प्रयोग : सरकारी नौकरी पाने के लिए घनश्याम नवनीत की तुक में तुक मिलाता रहता है। 

59. तेवर बदलना – काम निकल जाने पर बदल जाना
वाक्य प्रयोग : अपना काम होते ही राजीव के तेवर बदल लिए।

60. ताना मारना – व्यंग्य वचन बोलना
वाक्य प्रयोग : दूसरों को ताना मरना अच्छी बात नहीं है।

61. ताक में रहना – मौका देखते रहना
वाक्य प्रयोग : रसोई में बिल्ली चूहों को खाने की ताक में बैठी रहती है।

62. तोते की तरह आँखें फेरना – पुराने सम्बन्धों को एकदम भुला देना
वाक्य प्रयोग : संदीप विदेश क्या होकर आ गया, उसने तो तोते की तरह आँखें फेर ली हैं।


अन्य अक्षरों से मुहावरें

| | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | त्र | | | | | | | | | | | | | | | | |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!