‘व’ से शुरू होने वाले मुहावरें
‘व’ से शुरू होने वाले मुहावरे (अर्थ एवं वाक्य प्रयोग सहित)
यहाँ ‘व‘ शब्द के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग सहित दिए जा रहे है।
1. वक्त पड़ना – मुसीबत आना
वाक्य प्रयोग : सच्चे मित्र की पहचान सिर्फ वक्त पड़ने पर ही होती है।
2. वज्र टूटना – भारी विपत्ति आना
वाक्य प्रयोग : पिता की मृत्यु के बाद श्याम पर तो वज्र टूट पड़ा।
3. विष घोलना – किसी के मन में शक या ईर्ष्या पैदा करना
वाक्य प्रयोग : विमला तो हमेशा विष घोलने वाली बातें ही करती है।
4. विष उगलना – कड़वी बात कहना
वाक्य प्रयोग : शेरसिंह से पंगा मत लेना, वरना लेने के देने पड़ जायेंगे।
5. विष उगलना – कड़वी बात कहना
वाक्य प्रयोग : राजनीति में सभी पार्टियाँ अपने विपक्ष के ख़िलाफ़ विष उगलती रहती हैं।
6. वेद वाक्य – सौ प्रतिशत सत्य
वाक्य प्रयोग : श्रीमद्भगवत गीता के सभी श्लोक वेद वाक्य हैं।
7. वचन से फिरना – प्रतिज्ञा पूरी न करना
वाक्य प्रयोग : मयंक हर बात में अपने वचन से फिर जाता है।
8. वारा-न्यारा करना – निपटारा करना / खतम करना
वाक्य प्रयोग : जब मेरा काम अच्छा चलने लगेगा तो मैं सब लोगों का वारा-न्यारा कर दूँगा।
9. वाहवाही लूटना – प्रशंसा पाना
वाक्य प्रयोग : नि:स्वार्थ सेवा करने वाला ही असली वाहवाही लूटने का हकदार होता है।
10. वीरगति को प्राप्त होना – मर जाना
वाक्य प्रयोग : रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों से युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गई।
11. वक़्त पर काम आना – विपत्ति में मदद करना
वाक्य प्रयोग : हमेशा सच्चे दोस्त ही वक्त पर काम आते हैं।
12. वार खाली जाना – चाल सफल न होना
वाक्य प्रयोग : रामलाल ने हमारे बीच लड़ाई कराने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसके सारे वार खाली चले गए।
13. वचन देना – जबान देना
वाक्य प्रयोग : हमें कभी भी वचन देकर पलटना नहीं चाहिए।
अन्य अक्षरों से मुहावरें
अ | आ | इ | ई | उ | ऊ | ए | ऐ | ओ | औ | क | ख | ग | घ | च | छ | ज | झ | ट | ठ | ड | ढ | त | त्र | थ | द | ध | न | प | फ | ब | भ | म | य | र | ल | व | श | ष | स | ह