‘ल’ से शुरू होने वाले मुहावरें

‘ल’ से शुरू होने वाले मुहावरे (अर्थ एवं वाक्य प्रयोग सहित)

यहाँ ‘‘ शब्द के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ एवं वाक्य में प्रयोग सहित दिए जा रहे है।

'ल' से शुरू होने वाले मुहावरें

1. लोहे के चने चबाना – कठिनाई झेलना
वाक्य प्रयोग : सीमा पर भारतीय सेना के सामने पाकिस्तानी सेना को लोहे के चने चबाने पड़े।

2. लकीर का फकीर होना – पुरानी प्रथा पर ही चलना
वाक्य प्रयोग : गीता तो लकीर की फ़कीर हो, उसे समझाना बेकार है।

3. लोहा मानना – किसी के प्रभुत्व को स्वीकार करना
वाक्य प्रयोग : गाँधी जी की देशभक्ति का लोग आज भी लोहा मानते हैं।

4. लेने के देने पड़ना – लाभ के बदले हानि
वाक्य प्रयोग : शेरसिंह से पंगा मत लेना, वरना लेने के देने पड़ जायेंगे।

5. लँगोटी में फाग खेलना – अल्पसाधन होते हुए भी विलासी होना
वाक्य प्रयोग : कुणाल तो लँगोटी में भी फाग खेल लेता है। 

6. लँगोटिया यार – बचपन का दोस्त
वाक्य प्रयोग : गोविन्द तो मेरा लँगोटिया यार है।

7. लल्लो-चप्पो करना – खुशामद करना
वाक्य प्रयोग : रीना लल्लो-चप्पो करके ही अपना सारा काम करवाती है।

8. लाल-पीला होना – नाराज होना
वाक्य प्रयोग : कक्षा में बच्चों के शोर मचाने पर अध्यापक लाल-पीले हो गए।

9. लुटिया डूबना – काम चौपट हो जाना
वाक्य प्रयोग : शेयर मार्केट में सारा पैसा लगाने से अमित की तो लुटिया ही डूब गई। 

10. लंबी-चौड़ी हाँकना – गप्प मारना
वाक्य प्रयोग : टीना सबके सामने अपने मायके की तारीफ में लंबी-चौड़ी हाँकती रहती है।

11. लकीर पीटना – पुरानी प्रथा पर चलना
वाक्य प्रयोग : लकीर पीटने से काम नहीं चलेगा, अब जमाना बदल गया है।

12. लगाम कड़ी करना – सख्ती से नियंत्रण करना / सख्ती करना
वाक्य प्रयोग : पिता जी ने राजू की लगाम कड़ी की तो वह अपना सब काम समय से पूरा करने लगा। 

13. लगाम ढीली करना – सख्ती न करना / नियमों में नर्मी बरतना
वाक्य प्रयोग : जब से मास्टरजी ने छात्रों की लगाम ढीली की है, वह गृहकार्य ही करके नहीं लाते ।

14. लौ लगना / लगन लगना – धुन लगना, प्रेम होना
वाक्य प्रयोग : गरिमा को तो पढ़ाई की लौ लग गई है, वह हमेशा पढ़ने में ही लगी रहती है।

15. लंका कांड होना – लड़ाई-झगड़ा होना
वाक्य प्रयोग : रीना के घर में सुबह तो लंका कांड हो गया था।

16. लंबे हाथ मारना – खूब धन प्राप्त करना
वाक्य प्रयोग : मयंक अपने व्यापार में आजकल लंबे हाथ मार रहा है।

17. लकड़ी होना – अत्यन्त दुर्बल होना
वाक्य प्रयोग : कोरोना बीमारी होने के कारण सोनू तो लकड़ी हो गया।

18. लाख टके की बात – अत्यंत उपयोगी और सारगर्भित बात
वाक्य प्रयोग : मेरी दादी हमेशा लाख टके की बात कहती है। 

19. लोट-पोट कर देना – बहुत हँसाना
वाक्य प्रयोग : विनोद चुटकले सुनाकर सबको लोटपोट कर देता है।

20. लोहा लेना – सामना करना
वाक्य प्रयोग : गांधीजी ने भारत को आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया था।

21. लंका ढहाना – किसी संपन्न देश या परिवार का सत्यानाश कर देना
वाक्य प्रयोग : सोमेश की जुआ खेलने की लत ने उसके परिवार की लंका ढहा दी।

22. लहू का घूँट पीकर रह जाना – विवशतावश क्रोध को पीकर रह जाना
वाक्य प्रयोग : ममता मालकिन की कड़वी बातें सुनकर भी लहू का घूँट पी कर रह गई।

23. लगन लगना – प्रेम/भक्ति होना
वाक्य प्रयोग : मीराबाई की कृष्णभक्ति में लगन लग गई।

24. लच्छेदार बातें करना – मजेदार बातें करना
वाक्य प्रयोग : रोहित लच्छेदार बाते करके अपना काम निकलवा ही लेता है।

25. लट्टू होना – आसक्त होना / फिदा होना
वाक्य प्रयोग : रमन के पिता तो धर्मेंद्र के अभिनय पर लट्टू हैं।

26.लोहा बजना – युद्ध होना
वाक्य प्रयोग :
महाभारत के युद्ध में कौरवों और पॉंडवों में खूब लोहा बजा।

27. लानत भेजना – धिक्कारना
वाक्य प्रयोग : हमें कभी भी किसी को लानत नहीं भेजनी चाहिए।

28. लेने के देने पड़ना – लाभ के स्थान पर हानि होना
वाक्य प्रयोग : मित्र किसी भी नए काम को बहुत सोच-समझकर शुरू करना, वरना लेने के देने पड़ जाएंगे।

29. लीप-पोतकर बराबर करना – सर्वस्व बर्बाद कर देना
वाक्य प्रयोग : कंपनी के नए मैनेजर ने कंपनी का सारा हिसाब लीप-पोतकर बराबर कर दिया।

30. लक्ष्मण रेखा खींचना – अलंघ्य सीमा / पार न करने योग्य सीमा
वाक्य प्रयोग : मीना के भाई ने उसके लिए लक्ष्मण रेखा खींच दी है, इसलिए वह तुमसे मिलने नहीं आ सकती।


अन्य अक्षरों से मुहावरें

| | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | त्र | | | | | | | | | | | | | | | | |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!